Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

रिश्वतखोरी मामले में फरीदाबाद के पटवारी और उसके निजी सहयोगी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित  जितेन्द्र, तत्कालीन हल्का पटवारी, गोच्छी (जिला फरीदाबाद) तथा उसके निजी सहयोगी विनोद के विरुद्ध न्यायालय में चालान (चार्जशीट) प्रस्तुत कर दिया है। दोनों आरोपितों  के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए तथा 13(1)(बी) सहपठित 13(2) के तहत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत, फरीदाबाद में चार्जशीट दाखिल की गई है।
– *म्यूटेशन के नाम पर मांगी गई थी 30 हजार रुपये की रिश्वत*
शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद को दी गई शिकायत में बताया था कि उसने संजय कॉलोनी, सेक्टर-23, फरीदाबाद स्थित 22 फुट रोड पर एक दुकान तथा उसकी माता के नाम 33 फुट रोड पर एक मकान खरीदा था। इन संपत्तियों की म्यूटेशन दर्ज करवाने के लिए वह 5 फरवरी 2026 को सेक्टर-55 स्थित पटवार घर पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात हल्का पटवारी जितेन्द्र से हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार, रजिस्ट्रियां देखने के बाद पटवारी ने म्यूटेशन करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह पटवारी के निजी सहयोगी विनोद से मिला, जिसने म्यूटेशन कराने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जब शिकायतकर्ता ने इस बारे में दोबारा पटवारी जितेन्द्र से बात की तो उसने कथित रूप से रिश्वत की रकम 30 हजार से घटाकर 25 हजार रुपये कर दी और कहा कि इतने में उसका काम हो जाएगा। आरोप है कि दोनों के कहने पर शिकायतकर्ता ने उसी समय विनोद को 5 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद विनोद ने शेष 20 हजार रुपये लाने पर म्यूटेशन कराने का आश्वासन दिया।
– *रंगे हाथों पकड़े गए थे दोनों आरोपी*
शिकायत की सत्यता की जांच के बाद एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद ने दिनांक 11 फरवरी 2026 को जाल बिछाकर ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने सेक्टर-55 स्थित पटवार घर में आरोपी जितेन्द्र और उसके निजी सहयोगी विनोद को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में एफआईआर संख्या 3 दिनांक 11 फरवरी 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले की विस्तृत जांच पूरी होने के बाद अब दोनों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। वर्तमान में दोनों आरोपी न्यायालय से जमानत पर हैं।

Related posts

सेक्टर तीन चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने दो युवतियों समेत सात लोगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

गुडइयर इम्पलाईज यूनियन कार्यकारी समिति का चुनाव संपन्न,इंद्रपाल को अध्यक्ष और विनोद कुमार को महासचिव चुना

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा की लोक लेखा समिति द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, छांयसा का विस्तृत निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x