Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों की भारी तोड़फोड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज गुरुवार को तीन से अधिक गांवों में अवैध रूप से विकसित की जारी अवैध कॉलोनियों में जमकर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। वही, बुधवार को गांव सुनपेड़ में भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई । यह सभी तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई। बीते 2 -3 दिनों में लगभग आधा दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियों में बने निर्माणाधीन निर्माणों को अर्थमूवर मशीन की मदद से धवस्त कर दिया गया।

डीटीपी यजन चौधरी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गांव रिवाजपुर और टिकावली में लगभग 6 एकड़ जमीनों में अवैध रूप से लगभग तीन अवैध कॉलोनियों को विकसित किए जा रहे थे, इनमें गांव टिकावली में 4 एकड़ एवं रिवाजपुर में लगभग ढेड़ एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से प्लॉटिंग करके गरीबों की कड़ी मेहनत की कमाई को अंधेरे में रख कर अपने दोनों हाथों से कोलोनिनाइजर लूट रहे थे जिसमें अवैध रूप से निर्माणाधीन मकान बनाए जा रहे थे , को आज उनकी टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया। आज उनकी टीम ने 70 डीपीसी , रोड नेटवर्क, 10 बाउंड्रीवाल, 4 पोल इत्यादि शामिल है।

इसके अलावा गांव सुनपेड़ में भी बुधवार को विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई थी। यहां पर कुल 17 एकड़ जमीनों पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसमें 10 बाउंड्रीवाल, 35 डीपीसी व 4 निर्माणाधीन मकान तोड़ी गई थी।

Related posts

फरीदाबाद: केंद्रीय परिषद के आदेशों पर कर्मचारियों की समस्याएं जानने के लिए फील्ड में उतरी टीमें: लेखराज

Ajit Sinha

फरीदाबाद:विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को तीसरे दिन 2 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र:विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज किया 71 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x