Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

कैंची घोंपकर व पत्थर मार कर सनसनीखेज हत्या करके स्कूल के वाशरूम में छिपाने के मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
कैंची घोंपकर और पत्थर से गंभीर चोट मारकर सनसनीखेज हत्या करके व एक स्कूल के वाशरूम में घसीटकर ले जाने व सबूत नष्ट  करने की नियत से वाशरूम करने मामले में  गुरुग्राम के हेलीमंडी पुलिस चौकी की टीम ने आज गुरुवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किए है। मरने वाले युवक का नाम कर्ण उर्फ़ टिंडा उम्र 20 वर्ष निवासी गांव जटौली, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) हैं। पकड़े गए आरोपितों के नाम आकाश उर्फ गुल्लू (उम्र 21 वर्ष)  निवासी वार्ड नंबर-14, जाटौली, तहसील व थाना पटौदी, जिला गुरुग्राम तथा शिव कुमार (उम्र 21 वर्ष)  निवासी वार्ड नंबर-13, गांव जाटौली, तहसील व थाना पटौदी, जिला गुरुग्राम हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 4 अगस्त 2025 को पुलिस चौकी हेली मंडी थाना पटौदी, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना गाँव जाटौली के सरकारी स्कूल की वाशरूम में एक व्यक्ति का शव पड़े होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। उपरोक्त सूचना पाकर पुलिस चौकी हेलीमंडी, गुरुग्राम की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां स्कूल के वाशरूम में एक व्यक्ति का।शव पड़ा मिला, जिसके शरीर पर काफी ज्यादा चोंटों के निशान थे। पुलिस टीम द्वारा आगामी कार्रवाई  करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त पटौदी, थाना प्रबंधक पटौदी, पुलिस की फिंगरप्रिंट, एफएसएल व सीन-ऑफ-क्राइम की पुलिस टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर  घटनास्थल व शव का निरीक्षण कराया तथा शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी गुरुग्राम भिजवाया गया।

उनका कहना है कि घटनास्थल पर उपस्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक रसायन प्रवक्ता द्वारा पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि गत 4 अगस्त 2025 को विद्यालय के इंचार्ज के माध्यम से इन्हें पता लगा कि प्राइमरी स्कूल के बरामदे में खून के निशान है, जिससे किसी को चोटें मारकर घसीटकर ले जाना प्रतीत होता है। जब इन्होंने स्कूल के बरामदे में जाकर देखा तो वहां खून के निशान थे और घसीटने के निशान की तरफ जाकर देखा तो वाशरूम से स्मेल आ रही थी। इन्होंने जब वाशरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर एक युवक का शव पड़ा हुआ था, जिसके शरीर पर चोट लगी हुई थी। किसी अज्ञात द्वारा हत्या करके शव को वाशरूम में छुपाया गया है। इस शिकायत पर पुलिस थाना पटौदी, गुरुग्राम में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया। पुलिस उपायुक्त मानेसर  दीपक IPS के निर्देशन में तथा उप-निरीक्षक सत्यप्रकाश, इंचार्ज पुलिस चौकी हेलीमंडी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मुकदमा  में अनुसंधान अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मृतक की पहचान करने के विभिन्न प्रयास किए गए, जिनके परिणामस्वरूप मृतक की पहचान कर्ण उर्फ टिंडा (उम्र 20 वर्ष) निवासी गांव जटौली, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई हुई।सब इंस्पेक्टर  सत्यप्रकाश, इंचार्ज पुलिस चौकी हेली मंडी के नेतृत्व में एएसआई प्रदीप ने आगामी कार्रवाई  करते हुए एफआईआर में हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपित   1. आकाश उर्फ गुल्लू (उम्र 21 वर्ष)  निवासी वार्ड नंबर-14, जाटौली, तहसील व थाना पटौदी, जिला गुरुग्राम तथा 2. शिव कुमार (उम्र 21 वर्ष)  निवासी वार्ड नंबर-13, गांव जाटौली, तहसील व थाना पटौदी, जिला गुरुग्राम को  दिनांक गत 7 अगस्त 2025 को गुरुग्राम से काबू करके गिरफ्तार किया गया। उनका कहना है कि प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित  आकाश ने कैची से तथा  शिव कुमार उक्त ने पत्थर से चोटें मारकर कर्ण उर्फ टिंडा (मृतक) की हत्या की थी तथा उसके शव को स्कूल में छिपा दिया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपितों  से हत्या के कारणों व अन्य आरोपितों  की संलिप्ता के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपितों  से पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य आएंगे आगामी कार्रवाई को जाएगी। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपितों  को निशानदेही पर वारदात में प्रयोग को गया कैंची व पत्थर बरामद किया गया है।मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया ’तीसरे युवा पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस पुलिस एक्सपो-2020’ का उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एटीएम काट कर 15 लाख 88 हजार रूपए चोरी के आरोपित को क्राइम ब्रांच -56 ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लिंग्याज कॉलेज के समीप में एक ट्रांसपोर्टर की कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी, जांच में पुलिस जुटी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x