Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : तुलसी कालोनी में निर्माणधीन बिल्डिंग का लिंटन गिरा,दो को निकाला गया,एक शख्स की मौत, एक गंभीर और फंसे होने के आशंका

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : सेक्टर -55 थाना क्षेत्र के अंतर्गत मादलपुर के तुलसी कालोनी में निर्माणधीन बिल्डिंग की लिंटन भड़भड़ा कर नीचे गिर गई। इस मलबे के निचे कई लोगों के दबने की खबर हैं पुलिस की मानें तो अभी तक लोगों को निकला जा चुका हैं जिसमें एक शख्स की मौत हो गई हैं, एक गंभीर से  घायल हैं जिसको ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया व  आशंका हैं कि इस मलबे में कई और लोगों के दबने की खबर हैं इस बाबत बचाव कार्य तेजी से जारी हैं।

 मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर -55 थाने के इलाके के मादलपुर गांव में तुलसी कालोनी हैं वहां  के एक मकान के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था कि अचानक से उसका लिंटन भड़ भड़ा  कर निचे गिर गया और उसके मलबे में कई लोगों की दबने की खबर हैं पुलिस की मानें तो मलबे से दो लोगों को निकला जा चुका हैं जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल  हैं जिसे अस्पताल में ईलाज हेतु भेज दिया गया हैं।मौके पर मौजूद सेक्टर -55 थाने के एसएचओ  अब्दुल सईद का कहना हैं कि इस मलबे में कई और लोग दबे हो सकते हैं ऐसा यहाँ के लोग बता रहे हैं और यहां बचाव कार्य तेजी से चल रहा हैं।
 

Related posts

श्रीमती स्मृति ज़ुबिन ईरानी ने एमआरयू और एमआरआईआईआरएस को ‘इंस्टीट्यूट ऑफ हैप्पीनेस’ पुरस्कार से सम्मानित किया

Ajit Sinha

हरियाणा  में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया जाएगा, तीन वर्गों में 67 लाख लोगों को टीकाकरण किया जाएगा-विज  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दुर्गा बिल्डर, सेक्टर -91 के जे ब्लॉक में बिजली विभाग के एसई ने कहा बिजली नहीं दे सकते, चाहे कितने भी धक्के ख़ाले लोग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x