Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: अष्टमी व रामनवमी को लेकर चल रहा असमंजस समाप्त, इस समय और इस दिन होंगे शुभ महुर्त-जगदीश भाटिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नवरात्रों में सप्तमी व अष्टमी को लेकर चला रहा असमंजस समाप्त हो गया है। वीरवार को जहां छठीं व सप्तमी एक साथ मनाई जा रही है, वहीं शुक्रवार की सुबह से अष्टमी आरंभ हो जाएगी। सिद्धपीठ महारानी वैष्णोदेवी मंदिर ने छठी व सप्तमी के दिन वीरवार को होने की घोषणा की है, साथ ही यह भी कहा है कि अष्टमी व नौवीं को लेकर चल रहे असमंजस को भी दूर कर दिया है।
 
मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया है कि वैष्णोदेवी मंदिर कटरा के पुजारियों से बातचीत होने के बाद तय हो गया है कि शुक्रवार को प्रात: 6 बजकर 59 मिनट से अष्टमी का शुभारंभ होगा, जोकि शनिवार सुबह से 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रामनवमी का शुभारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार एक नवरात्रा कम  है, इसलिए लोगों में सप्तमी, अष्टमी व रामनवमी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मां वैष्णोदेवी मंदिर कटरा के पुजारियों ने यह साफ कर दिया है कि छठी व सप्तमी वीरवार को मनाई जा रही है।

शुक्रवार सुबह 6 बजकर 59 मिनट से अष्टमी का त्यौहार मनाया जा सकेगा। शनिवार सुबह 6 बजकर 58 मिनट तक अष्टमी रहेगी। इसके पश्चात रामनवमी का शुभारंभ हो जाएगा। रामनवमी का शुभ महुर्त 6 बजकर 59 मिनट से आरँभ हो जाएगा। यानि कि शनिवार को प्रात: 6 बजकर 59 मिनट से रामनवमी का आगमन हो जाएगा और रविवार 7 बजकर 41 मिनट तक रामनवमी समाप्त हो जाएगी।  संभतवय इसके बाद लोगों में व्याप्त असमंजस की स्थिति समाप्त हो जाएगी और लोग नवरात्रों के  सभी धार्मिक दिनों का पुण्य ले सकेंगे।

Related posts

फरीदाबाद: खाद्य एंव औषधि विभाग ने आज पार्क हॉस्पिटल में बने दवाइयों के अवैध गोदाम में की छापेमारी,14 पेटियों में भरे सैंपल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा को झटका :आज बड़खल विधानसभा क्षेत्र में शारदा राठौर के सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम कमिश्नर यशपाल ने डीएमआरसी के प्रतिनिधियों से कहा, जल्द बकाया टेक्सों को जमा कराए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!