Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम कमिश्नर यशपाल ने डीएमआरसी के प्रतिनिधियों से कहा, जल्द बकाया टेक्सों को जमा कराए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज निगमायुक्त यशपाल यादव कैंप कार्यालय में डीएमआरसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि  डीएमआरसी द्वारा फरीदाबाद में 9 मेट्रो स्टेशन का निर्माण करवाया गया है परन्तु उनके द्वारा ना ही प्रापर्टी टैक्स, ट्रेड लाइसेंस का भुगतान किया जा रहा है ना ही उनके द्वारा पानी/ सीवर के कनेक्शन को वैध लिया गया है तथा उनके द्वारा अग्निशमन के प्रावधानों हेतु जारी एनओसी बारे स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

बैठक में प्रतिनिधियों ने बताया कि फरीदाबाद के क्षेत्र में आ रहे सभी मेट्रो स्टेशन की फायर एनओसी ली जा चुकी है जो कि वैध है और साथ ही डीएमआरसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्होंने पानी/सीवर के जो कनेक्शन अवैध ले रखे हैं उन्हें वह जल्द ही नगर निगम से वैध करवाएंगे साथ ही साथ प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि जो भी संपत्ति कर व ट्रेड लाइसेंस की फीस आएगी उसका भी भुगतान जल्द ही करवा दिया जाएगा। दिल्ली सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा उन्हें करो में कुछ रियायते प्रदान की गई है जिसका अध्ययन करने के पश्चात वह भी चाहते है कि सभी करों का भुगतान जल्द से जल्द हो।

Related posts

फरीदाबाद :कथावाचक मुरारी बापू द्वारा किए जा रहे श्रीराम कथा में तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, शारदा राठौर,लखन सिंगला हुए शामिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश की 140 करोड़ जनता नरेंद्र मोदी का परिवार है -कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

हरियाणा एसीबी की टीम ने 10 हज़ार की रिश्वत लेते महिला एएसआई तथा हेड कांस्टेबल को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x