Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भाजपा को झटका :आज बड़खल विधानसभा क्षेत्र में शारदा राठौर के सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज बड़खल विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। एनआईटी की मंडल अध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज, पूनम भाटिया, ममता अरोड़ा, वंदना ऋषि, लक्ष्मी गोस्वामी, लक्ष्मी सहगल, मंजू शर्मा , मंजू सिंह, तारा व डिंपल शर्मा के साथ एनआईटी बड़खल क्षेत्र की भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।पूर्व महापौर सूबेदार सुमन व बड़खल ब्लॉक अध्यक्ष सविता नागर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शारदा राठौर, युवा नेता विजय प्रताप, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष साधना सिंह व पार्षद जितेंद्र भड़ाना ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर बोलते हुए शारदा राठौर ने कहा कि मौजूदा केंद्र व राज्य सरकार से सभी वर्ग निराश हैं सरकार की गलत नीतियों से सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान हैं, क्योंकि उनके घर का बजट बिगड़ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है ।संवैधानिक संस्थाएं भाजपा के हाथ की कठपुतली बन गई हैं। देश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। बच्चियों व महिलाओं की अस्मत खतरे में है । ऐसे में महिलाएं ही केंद्र व राज्य सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
2019 में केंद्र में व हरियाणा में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनेगी। इस अवसर पर बोलते हुए विजय प्रताप ने कहा कि अधिकतर विकास कार्य कांग्रेस के समय में हुए हैं। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। जनता की खून पसीने की कमाई भाजपा नेताओं के प्रचार पर खर्च की जा रही है। लाखों BPL कार्ड काट दिए गए हैं और बुढ़ापा पेंशन भी काटी गई है । देश का युवा रोजगार के अभाव में कुंठा का शिकार हो रहा है । छोटे उद्योग धंदे बंद हो रहे हैं। जनता चुनाव में भाजपा को धूल चटाने का मन बना चुकी है। जिला अध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि कांग्रेस में सभी महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ता जिम्मेदारी संभालेंगी। हर वार्ड में 25 सक्रिय महिलाएं अन्य महिलाओं को जोड़ेगीं। प्रोजेक्ट शक्ति के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं कांग्रेस पार्टी से जुड़ रही हैं। महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की विफलताओं का पर्दाफाश करेंगी। पूर्व महापौर सूबेदार सुमन ने कहा कि महिलाएं ही सत्ता परिवर्तन में अहम भूमिका निभाएंगी। पार्षद जितेंद्र भड़ाना ने अपने वार्ड में आने पर सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम को संजय त्यागी, सविता नागर , जयपाल चंदीला, यदुनाथ झा, प्रियंका भारद्वाज, भूपेंद्र नागर व बेबी जॉर्ज ने भी संबोधित किया।

Related posts

पॉक्सो एक्ट में अग्रिम जमानत लेने के लिए पीड़िता की उम्र बारे बनवाए फर्जी दस्तावेज, थाना छायंसा की टीम ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिस लड़की से गौरव की शादी तय हुई,उसी लड़की के बॉयफ्रेंड ने उस की की पीट-पीट कर हत्या कर दी, दो पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला दोस्त के बैंक में लाखों देख हुई नियत ख़राब, उसकी हत्या कर सारे पैसे अपने खाते में किए ट्रांसफर-अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x