Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक नकली दंत चिकित्सक को पकड़ा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व स्वास्थ्य विभाग व सेक्टर थाना पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से आज एक डेंटल क्लिनिक में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक नकली दन्त चिकित्सक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। अब थाना सेक्टर-8 की पुलिस नकली दन्त चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके ,इसके आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। अरेस्ट दन्त चिकित्सक का नाम कुलभूषण हैं , जिसके पास कोई डिग्री व रजिस्टेशन नहीं हैं। 

डीएसपी राजेश चेची ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि बल्लभगढ़ तिगांव रोड के निकट  कुलभूषण नाम का शख्स बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के सेन डेंटल क्लीनिक के नाम से अस्पताल चला रहा है। जिस सूचना पर डॉ.टी सी डढवाल एसएमओ  बल्लभगढ़ की टीम तथा स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई की गई ,इस दौरान  मौका पर कुलभूषण निवासी मकान नंबर-100 सेनिवाडा,बल्लभगढ़ लोगों का इलाज करता हुआ मिला। जिससे अस्पताल चलाने बारे डिग्री व रजिस्ट्रेशन की मांग की गई जो अस्पताल चलाने बारे कोई डिग्री नही दिखा पाया। जिस पर स्वास्थ्य  विभाग बल्लभगढ़ द्वारा कार्रवाई करते हुए मुकदमा  दर्ज की गई। 

Related posts

फरीदाबाद : केएमपी एक्सप्रेसवे पर मधुवन से लौटेते वक़्त पुलिस के दो एएसआई की स्विफ्ट कार खड़ी ट्रक में टकराई, दोनों की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आयोजित दुर्गा पूजा में वीरेंद्र भड़ाना ने जमकर खेली डांडिया-देखें वीडियो में

Ajit Sinha

नगर परिषद फतेहाबाद के डेटा एंट्री ऑपरेटर को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x