Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पव्वा गैंग के सक्रीय बदमाशों और बिसरख पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा सेंट्रल के थाना बिसरख पुलिस और बाइक सवार लुटेरों के बीच में हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दोनों बदमाश पव्वा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और इन दोनों पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। इनके कब्जे से स्नैचिंग किए हुए 6 मोबाइल फोन के अलावा दो तमंचे, जिंदा कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद किया गया है।

पुस्ता रोड पर पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में गोली लगने से घायल रितिक उर्फ पव्वा और प्रेम को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, दोनों मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले पव्वा गैंग के सदस्य है। यह गैंग दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद और नोएडा ग्रेटर नोएडा में सक्रिय था और दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में मोबाइल छीनने की सूचना पर एस.एच.ओ बिसरख अपनी टीम के साथ पुस्ता रोड के पास चेकिंग कर रहे थे।

उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन दोनो रुकने बजाए अपनी मोटर साइकिल को उल्टी दिशा में दौड़ाना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीछा कर की, तो दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो कर गिर गए और पुलिस ने दोनो को दबोच लिया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान रितिक और प्रेम के रूप में हुई। दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह दोनों ही गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से स्नैचिंग किए हुए 6 मोबाइल फोन, दो तमंचे, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह लोग पव्वा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इन पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। यह लोग दिल्ली- एनसीआर, गाजियाबाद और नोएडा ग्रेटर नोएडा में दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल इनके आपराधिक इतिहास के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

सीमा के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह आए, कहा सीमा को भारत की नागरिकता दी जानी चाहिए

Ajit Sinha

साली को हासिल करने के लिए पति ने रची खौफनाक साजिश, बीच में रोड़ा बनि पत्नी की चली गई जान

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चार साल की मासूम बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म करने व उसे मरा समझकर भागने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x