Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एनआईटी से कल तीन साल की अपह्त हुई मासूम सोनाक्षी की लाश प्रतापगढ़ के गुडगाँव कैनाल से मिली, हत्या का आशंका।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  

फरीदाबाद : बीते मंगलवार को गायब हुई एक मासूम बच्ची की लाश गुडगाँव कैनाल में आज मिली हैं, पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल में भेज दिया हैं और उसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। पुलिस की मानें तो सांय के वक़्त परिजनों ने उसके अपहरण किए जानें का मुकदमा दर्ज कराया था, यह सनसनी खेज घटना एनआईटी फरीदाबाद के  थाना कोतवाली का हैं।

एसएचओ प्रीतपाल सांगवान बतातें हैं कि कल शाम  करीब सात बजे एनएच 2 के सी ब्लॉक निवासी धीरज ने अपनी 3 साल की बच्ची सोनाक्षी की अपहरण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी जो भारतीय दंड सहिंता की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज हैं और आज उस बच्ची सोनाक्षी की लाश प्रतापगढ़ के समीप गुडगाँव कैनाल से सिकरौना पुलिस ने बरामद की हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना था कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में यहीं बताया था कि पिता धीरज ने अपनी 3 साल की बच्ची सोनाक्षी को अपनी स्कूटी से  झूला झूला कर वापिस अपने घर के बहार छोड़ गया था कि सोनाक्षी अपने घर के अंदर स्वंय चली जाएगी और धीरज अपने किसी काम से कहीं और चला गया जब वह वापिस अपने घर आया तो देखा कि सोनाक्षी अपने घर में नहीं हैं के बाद परिजनों ने सोनाक्षी की  तलाश शुरू कर दी  जब लड़की सोनाक्षी कहीं नहीं मिली तो उसकी शिकायत परिजनों ने कोतवाली थाने में की और आज बच्ची सोनक्षी की  लाश प्रतापगढ़ के नजदीक गुडगाँव कैनाल में आज दोपहर में मिली हैं। उनका कहना हैं कि बच्ची सोनाक्षी के शव को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। उनका कहना हैं कि इसके आगे जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगा उसके हिसाब से बाकी के धाराएं जोर दी जाएगी। इसमें कसूरवार हैं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में की छापेमारी, कई कर्मचारी गैर -हाजिर मिले।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रवेश मेहता बोले,बीजेपी प्रत्याशी विपुल गोयल को समर्थन देने के अलावे उनके पास कोई चारा नहीं था-पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नव निर्वाचित जिला परिषद के प्रेजिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट को दिलवाई पद और गोपनीयता की शपथ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x