Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में की छापेमारी, कई कर्मचारी गैर -हाजिर मिले।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता हरियाणा , फरीदाबाद की टीम ने आज शुक्रवार को सुबह के नौ बजे  जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई की। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान कई अधिकारी और 3 कर्मचारी गैर -हाज़िर  मिले और  20  कर्मचारी देरी से आने पाए गए है। इन सभी के रिपोर्ट बना कर हेड कवाटर,  को भेज दी गई है। कुल कर्मचारियों की संख्या 64 है।     

डीएसपी मनीष सहगल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता। हरियाणा , फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आते हैं और सरकारी कार्य को भी बेवजह लटका कर रखते हैं। इस सूचना के संबंध में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हरियाणा, फरीदाबाद द्वारा नायब तहसीलदार बड़खल उमेश कुमार  एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद कार्यालय का सुबह 9:00 बजे निरीक्षण किया गया और निरीक्षण के दौरान कार्यालय में तैनात सभी शाखाओं के कर्मचारियों/अधिकारियों की उपस्थिति चेक की गई। निरीक्षण पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 29 कर्मचारी- अधिकारी तैनात होने पाए गए जिनमें से 2 कर्मचारी गैरहाजिर व 10 कर्मचारी देरी से कार्यालय आने पाए गए।

इसी प्रकार जिला शिक्षा मौलिक अधिकार कार्यालय में कुल 25 कर्मचारी तैनात मिले जिनमें से 1 कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया व 8 कर्मचारी देरी से आने पाए गए। डीपीसी फरीदाबाद कार्यालय में तैनात 10 कर्मचारियों में से 2 कर्मचारी देरी से आने पाए गए। इस प्रकार कुल 64 कर्मचारियों/अधिकारियों में से 3 कर्मचारी गैरहाजिर व 20 कर्मचारी देरी से आने पाए गए। DEO व DEEO फरीदाबाद कार्यालय में सामान्य शिकायतों का कोई रजिस्टर लगाना नही पाया गया। सीएम  विंडो की 16 शिकायतें जनसंवाद की 17 शिकायतें लंबित पाई गई व समाधान शिविर की 8 शिकायतें लंबित पाई गई। अध्यापिकाओं द्वारा चाइल्ड केयर लीव के आवेदन के संबंध मिल रही शिकायतों के संबंध में रिकॉर्ड चेक करने पर CCL के 29 आवेदन लंबित पाए गए।
 

Related posts

सीएम मनोहर लाल15 अक्टूबर को करेंगे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता: डीसी विक्रम

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड आरडब्लूए ने तैयार भोजन के अलावा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए नि:शुल्क कोविड दवा सेवा की भी शुरुआत की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: विधायक राजेश नागर ने गांव तिगांव में किया जेकेएम फिटनेस फैक्ट्री का उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x