Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : टीबी के बिमारी ने एक शख्स को कातिल बना डाला। डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने महिला के हत्या के आरोप किया एक शख्स को गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : टीवी के बिमारी ने एक शख्स को कातिल बना दिया जी हैं एक ऐसे ही मामले में आज डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी शख्स पर बीते 16 जनवरी को एक महिला की दिन दहाड़े चाकू घोंप कर हत्या करने का आरोप हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी शख्स ने मरने वाली महिला से दिए गए अपने चार लाख रूपए बार -बार मांग रहा था और बार -बार मृतका राजबाला उसके पैसे देने से मना कर रहीं थी। इस कारण से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी।

प्रभारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम ने आज राज कुमार को बीते 16 जनवरी को गांव दयालपुर में राजबाला नामक एक महिला की दिन दहाड़े चाकू मार कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। उनका कहना हैं कि इस हत्या का केस सदर बल्लभगढ़ थाना में दर्ज हैं। गहनता से की गई पूछताछ में आरोपी राज कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पिछले 3 -4 सालों से राजबाला से जान पहचान थी उसने उससे चार लाख रूपए उधार ले रखी थी। इस बीच में  उसे टीवी का बीमारी हो गया। उसे इलाज के लिए पैसों की जाएदा जरुरत थी। इस वजह से अपने चार लाख रूपए राजबाला से मांग रहा था पर उसे उसके चार लाख रुपये राजबाला नहीं दे रही थी जबकि  उसे पैसों की जाएदा जरुरत थी पर वह पैसे को  नहीं दे रही थी। इस कारण से वह काफी परेशान था और उसने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। उनका कहना हैं कि आरोपी राज कुमार ने सोची समझी साजिश के तहत जब महिला राजबाला सुबह के वक़्त दूध लेने के लिए गई थी उस दौरान उसने अपने चेहरे पर नकाब डाल कर उसे चाकू से गोद डाला जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Related posts

न्यूयॉर्क से दो प्रदेशों के लोगों में शांति और भाईचारे बिगाड़ने वाले रिकॉर्ड किए टेलीफोन संदेश भेजे थे, की पहचान हो गई हैं – डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश ने तिलपत की पोप कॉलोनी में लाखों की लागत से बन रही नाली खड़ंजों के काम की प्रगति देखी

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ये लो आपके सांसद और विधायक की लचर रवैए से व्यापारी आ गए न सड़कों पर-देखों

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x