Athrav – Online News Portal
पलवल फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग:डीएचबीवीएन के लाइन लॉस कम कर सुधार करें – ए श्रीनिवास।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने सूरजकुंड स्थित राजहंस में फरीदाबाद और पलवल ऑपरेशन सर्कल की ऑपरेशन रिव्यू कमेटी (ओआरसी) बैठक ली।उन्होंने मौजूदा वित्त वर्ष में डीएचबीवीएन के लाइन लॉस, वितरण सहित एटीएंडसी लॉस कम करने, राशि वसूली एवं संग्रह क्षमता बढ़ाने, चोरी पकड़ने आदि की समीक्षा करते हुए इसमें सुधार करने के निर्देश दिए।प्रबंध निदेशक ने कहा कि किसी भी सूरत में बिजली चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौजूदा कनेक्ट और डिस्कनेक्ट कनेक्शनो की राशि वसूली एवं संग्रह क्षमता आदि की समीक्षा करते हुए लॉस में चल रहे फीडर पर चोरी का पता लगाने की स्थिति का भी जायजा लिया तथा इसमें सुधार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी मंडल और सर्कल स्तर पर स्थिति में ओर बेहतरी करने के आदेश दिए। उन्होंने बिजली से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्ता पूर्वक समाधान करने तथा उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनके संतुष्टीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने परिचालन मापदंडों की समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए वे उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिकतम प्रयास करें, अन्यथा वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।उन्होंने डिवीजन और सर्कल स्तर पर प्रगति की स्थिति का जायजा लिया। इसमें सभी बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों की प्रगति का आंकलन किया।

इस बैठक में बिजली निगम के पैरामीटर के अनुसार किए जा रहे सभी कार्यों का विवरण दिया गया। नए सौर ऊर्जा कनेक्शन जारी करने और सर्विस कनेक्शन के बिलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।प्रबंध निदेशक ने फरीदाबाद स्थित कॉल सेंटर और सेक्टर 21 डी स्थित एचवीपीएन के 66 केवी सबस्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए की उपभोक्ताओं की शिकायतों को त्वरित दर्ज कर समाधान किया जाए और बंद पड़े एचवीपीएन सब स्टेशन को शीघ्र ही की चालू किया जाए।बैठक में डीएचबीवीएन के निदेशक विपिन गुप्ता, चीफ इंजीनियर अनिल शर्मा, एसई एनर्जी ऑडिट नरेश कक्कड़, एसई फरीदाबाद जितेंद्र ढूल, एसई पलवल रंजन राव, कार्यकारी अभियंता मॉनिटरिंग प्रदीप ढुल, एमएंडपी एस पी सचदेवा सहित फरीदाबाद एवं पलवल सर्कल के सभी कार्यकारी अभियंता आदि उपस्थित रहे।

Related posts

तिगांव विधायक राजेश नागर ने भाजपा हरियाणा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को जन्मदिन की बधाई दी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नर सेवा ही नारायण सेवा है इसी को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन व विपुल गोयल ने कंबल वितरित किए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद प्रशासन की लापरवाही से सूरजकुंड रोड पर एकत्रित हुए 400 लोग, कच्चे रास्ते से घुसे हैं यह सभी लोग, जांच जारी हैं: पुलिस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x