Athrav – Online News Portal
हरियाणा

महेंद्रगढ़ : सरस्वती कॉलोनी में जरुरत मंद महिलाओं को कम्बल बांटे गए

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़: स्थानीय मोहल्ला महायचन स्थित सरस्वती कॉलोनी में गरीब महिलाओं को कम्बल बांटे गए। कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री व समाजसेवी बाला देवी मुख्य अतिथि रही।
कांग्रेस नेत्री बाला देवी ने कहा कि हमे समय समय पर जरूरतमंद लोगों की अपने सामर्थ्य अनुसार सहायता करनी चाहिये। अपनी नेक कमाई में से गरीबों की सहायता करने से पुण्य मिलता है वहीं लोगों की दुआएं भी नसीब होती हैं । उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित करना सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर बाला देवी ने गरीब महिलाओं को कम्बल वितरित किये । इस अवसर पर सन्तरा देवी, गुड्डी बुचावास, कृष्णा, कमला, शारदा सहित अनेकों महिलाएं थी ।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी, जेजेपी व अन्य दलों को छोड़कर 2 दर्जन नेता कांग्रेस में हुए शामिल

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 13 सीनियर आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

लड़की की धोखे से न्यूड वीडियो बनाकर, फिर सीबीआई व पुलिस ऑफिसर बन कर लाखों की ठगी करने के आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x