Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद : मुजेसर थाना क्षेत्र के संजय कालोनी के एक मकान से अज्ञात चोर लाखों रूपए के गहने व नगदी चोरी करके ले गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : मुजेसर थाना क्षेत्र में घरों व कंपनियों में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा हैं, मंगलवार को गांधी जयंती के पावन अवसर पर संजय कालोनी के एक मकान से अज्ञात चोर सेंघमारी करके लाखों रूपए के गहने व नगदी चोरी कर ले गए। मुजेसर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सेंघमारी से चोरी करने का केस दर्ज कर, इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
हरकेश ने दर्ज मुक़दमे में कहा हैं कि वह मकान नंबर -600 , गली नंबर -55 ,संजय कालोनी में रहते हैं, उसके घर से अज्ञात चोर सोने के मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स ,सोने का टिक्का , चांदी के पाजेब, एक मोबाइल फोन व नगद 7500 रूपए लेकर रफू चक्कर हो गए। इस मामले में मुजेसर थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 457 व 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर, इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

महेंद्रगढ़ : गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पौधरोपण और योग की प्रतियोगिता करवाई

Ajit Sinha

दिल्ली,फरीदाबाद,गुरुग्राम,नॉएडा में आज हुई झमाझम बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव और जाम की स्थिति हुई उत्पन्न

Ajit Sinha

प्रियंका गांधी बोलीं- एलडीएफ सरकार में बेरोजगारी चरम पर, भ्रष्टाचार का राज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x