Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी ने दिया राजेश नागर की बेटी को आशीर्वाद, श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिपति स्वामी जी के हैं लाखों भक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर की बेटी आकांक्षा की शादी पूर्व स्नेह एवं आशीर्वाद   देने के लिए श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम के अधिपति अनंत श्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज उनके भतौला निवास पर पहुंचे। स्वामी जी के फरीदाबाद में हीलाखों भक्त हैं। इस अवसर पर स्वामीजी ने कहा कि बेटियों को पढ़ा लिखा के योज्य बनाना एक माता पिता का परम कत्र्तव्य है। वहीं उनके लायक जीवन सहयोगी ढूंढना भी एक नेक कार्य है। इस कार्य को राजेश नागर ने बखूबी निभाया है।
उन्होंने कहा कि राजेश ने जिस प्रकार समाज में कार्य किए हैं, उसी प्रकार परमात्मा की भी उनपर पूरी निगाह बनी हुई है। उनकी बेटी आकांक्षा के साथ राजेश की भलाइयां भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने आकांक्षा को आशीर्वाद देकर उनके जीवन में सुख शांति एवं उन्नति की प्रार्थना की और समस्त परिजनों को आशीष प्रदान कीं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर ने कहा कि महाराजश्री के आने की उन्हें  कितनी प्रसन्नता हो रही है, वह शब्दों में बयान नहीं कर सकते। गुरु महाराज के आने से आज उनके परिवार में सुख शांति एवं स्थायित्व आ जाएगा, इसका उन्हें पूरा विश्वास है।

Related posts

फरीदाबाद : एमडीयू के तुगलकी फरमान पर एनएसयूआई की हैट्रिक जीत, अत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गांव छायंसा के एक मकान में दो अज्ञात बदमाशों ने जमकर किया पथराव, टाटा 407 गाड़ी के शीशे भी तोड़े ,पुलिस में की शिकायत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने 7 उप-निरीक्षकों को पदोन्नति कर निरीक्षक बनाया गया हैं, लिस्ट आप स्वंय पढ़ सकते हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x