Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : गांव छायंसा के एक मकान में दो अज्ञात बदमाशों ने जमकर किया पथराव, टाटा 407 गाड़ी के शीशे भी तोड़े ,पुलिस में की शिकायत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:बल्लभगढ़ के गांव छांयसा में अज्ञात हमलावरों ने देर रात एक मकान पर ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। बेखौफ हमलावरों का आंतक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद दो लड़के ने पहले मकान पर पत्थर बरसाए और फिर बाहर खडी एक टाटा 407 गाडी के शीशे तोड डाले। घंटों तक दो अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर जमकर उत्पात मचाया। पीडित परिवार ने डर की वजह से मकान का दरवाजा नहीं खोला और 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना देकर अपनी जान बचाई।
शराब के नशे में दुत्त ईंट पत्थरों से टाटा 407 गाडी के शीशे तोडते हुए तस्वीरों में दिखाई दे रहे ये दो लड़के अज्ञात हमलावर हैं जिन्होंने देर रात को फरीदाबाद के गांव छांयसा में रहने वाले एक परिवार पर ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया। पहले हमलावरों ने मकान पर ईंट पत्थर बरसाए जिससे मकान के शीशे टूट गए उसके बाद जब मकान में मौजूद परिवार के लोगों ने दरवाजा नहीं खोला तो फिर हमलावरों ने घर के बाहर खडी टाटा 407 गाडी के शीशे तोडना शुरू दिए, घंटों में नशे में उत्पात मचाने के बाद हमलावरों ने गाडी के पूरे शीशे तोड दिए । हमलावर लड़कों का जानलेवा हमला देख कर पीडित परिवार ने पुलिस कन्ट्रोल रूम 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी, पुलिस को आते देख हमलावार वहां से भाग निकले। पीडित परिवार के सदस्यों की माने तो उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं हैं और वह न ही हमला करने वाले ालडकों को पहचानते हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर इसके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

खाद्य एवं औषधि विभाग ने बिना वैधानिक चेतावनी के बनाई जा रही एक सिगरेट के कंपनी पर छापा मारकर भारी मात्रा में सिगरेट बरामद कर,किया सील।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:गिर्राज प्रसाद की रस्म पगड़ी व ब्रह्म भोज में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर , विजय बैंसला, हंस आहूजा।

Ajit Sinha

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह व स्पेशल चुनाव आब्जर्वर नीलम साहनी ने किया दौरा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x