Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद:सूरजकुंड थाना पुलिस ने गांव अनंगपुर ने एक मकान में छापामारी कर के नकली घी बनाने वाली फ़ैक्ट्री का किया भंडाफोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सूरजकुंड थाना पुलिस ने आज अनंगपुर की मुहाल चौड़ा मोहल्ला के एक बेसमेंट में चल रहे नकली घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया हैं। छापे मारी के दौरान पुलिस ने मौके से 1054 लीटर नकली घी, अलग अलग पीपों पर अमूल, मदरडेरी, पतंजलि,कृष्णा, मिल्कफूड,एवरीडेरी, अमोल जैसी बड़ी कंपनियों का मार्का लगा हुआ था को 350 खाली पीपे, लेबल छापने की मशीन, 3 डाई, 2 डाई मशीन, 50 पेटी रैपर, 5 गैस सिलिंडर और 2 गैस स्टोव  बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो मौके से पांच आरोपितों को अरेस्ट किए हैं। इन आरोपितों के नाम रोहित, महावीर,निखिल, संदीप व मैनेजर अतुल हैं। 

पुलिस बताते हैं कि एक मुखबिर ख़ास से सूचना मिली कि गांव अनंगपुर मुहाल चौड़ा मोहल्ला में एक मकान के बेसमेंट में मिलावटी घी बनाने का धंधा धड़ल्ले से चल रहा हैं। ये सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाने के एसएचओ कुलदीप सिंह ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की और इस टीम में जिले खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. संदीप चौधरी को शामिल किया गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने एक साथ ही घी की फैक्टरी में छापेमारी करने के लिए पहुंच गए।

पुलिस का कहना हैं कि छापेमारी के दौरान पांच लोग मौके पर मिले जिनके नाम रोहित, महावीर , निखिल, संदीप और फ़ेक्ट्री मैनेजर अतुल हैं, को वहीँ पर अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस का कहना हैं कि मौके से पुलिस ने 1054 लीटर नकली घी, जिनके अलग अलग पीपों पर अमूल, मदरडेरी, पतंजलि,कृष्णा, मिल्कफूड,एवरीडेरी, अमोल जैसी बड़ी कंपनियों का मार्का लगा हुआ था।

इसके अतिरिक्त 350 खाली पीपे, लेबल छापने की मशीन, 3 डाई, 2 डाई मशीन,50 पेटी रैपर,5 गैस सिलिंडर और 2 गैस स्टोव बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि इस फैक्ट्री को चलाने वाला मुख्यारोपी ललित है जो फरार चल रहा है जिसने मकान मालिक से यह फैक्ट्री घी बनाने वाली कंपनियों की फ्रेंचाईजी चलाने के नाम पर ले रखी थी। आरोपितों ने बताया कि ललित घी बनाने का सारा सामान दिल्ली से किसी के पास से लेकर आता था जिसकी अभी जांच की जा रही है।पुलिस द्वारा सभी आरोपितों  को अदालत में पेश करके 4 आरोपितों  को जेल भेजा जाएगा और आरोपित अतुल को पुलिस रिमांड पर लेकर गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों  के बारे में गहनता से पूछताछ करके उनकी धरपकड की जाएगी। 

Related posts

गोदाम में छापा: 746 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों के साथ तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने राज्य के प्राईवेट स्कूलों के उनके प्रशासनिक कार्यालय खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है।

Ajit Sinha

पुस्तक भंडार,एसी, कूलर,पंखे विक्रेताओं व मैकेनिक सहित पुस्तकों के वितरण पर लगी रोक, पास निरस्त: डीसी यशपाल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x