Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण और जाना – कैसे तैयार होते है उत्पाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय उद्यमशीलता जागरूकता शिविर आज बुधवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में निदेशक अनिल कुमार भारद्वाज मुख्य अतिथि रहे तथा विद्यार्थियों को उद्यमशीलता के लिए प्रेरित किया। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने की।
समारोह को संबोधित करते हुए अनिल भारद्वाज ने सामाजिक उद्यमिता पर अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि व्यवसाय समाज को लाभान्वित करने के लिए होना चाहिए।  कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार तलाशने की बजाये रोजगार पैदा करने की सोच के लिए प्रेरित करते है। उन्होंने शिविर की सफलता पर आयोजकों को शुभकामनायें दी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एस के शर्मा, प्रो. संदीप ग्रोवर व प्रो. तिलक राज भी उपस्थित थे।
इससे पूर्व, शिविर के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने रबड़ पार्ट्स बनाने वाली कंपनी बोनी पॉलिमर प्राइवेट लिमिटेड की फरीदाबाद इकाई का दौरा किया तथा कंपनी में बनाये जाने वाले ऑटो पाटर््स से संबंधित जानकारी ली।
सह-प्राध्यापक डॉ. वासुदेव मल्होत्रा देखरेख में आयोजित इस औद्योगिक भ्रमण में लगभग 138 विद्यार्थियों के दल ने कंपनी इकाई का दौरा किया। कंपनी के प्रबंध निदेशक राज भाटिया जोकि वाईएमसीए के पूर्व छात्र रहे है तथा उनकी टीम ने विद्यार्थियों को कंपनी की कार्य प्रणाली तथा उत्पादों की जानकारी है। उल्लेखनीय है कि एनसीआर क्षेत्र में सूक्षम, लघु तथा मध्यम श्रेणी की कंपनियों में बोनी पॉलिमर ऑटोमोबाइल क्षेत्र की सबसे प्रमुख कंपनी है, जो बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों को जरूरी ऑटो पार्ट्स तैयार करती हैं। कंपनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि कंपनी द्वारा रबड़ मोल्डेड पार्ट्स, रबड़ व धातु के मिश्रित पाटर््स, एक्ट्रूजन पार्ट्स तथा रेलवे उत्पाद बनाये जाते है, जो लगभग सभी प्रमुख वाहन विनिर्माता कंपनियों को उनकी जरूरत के अनुसार तैयार किये जाते है तथा अलग-अलग हिस्सों में आपूर्ति की जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न पाटर््स को तैयार करने के लिए उपयोग होने वाली ऑटोमेटिव मशीनों तथा कार्य प्रणाली की जानकारी दी। समारोह के समापन पर कुलपति ने मुख्य अतिथि को स्मृति स्वरूप पौध भेंट किया।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज वर्ष 2005 बैच के छह आईएएस अधिकारियों को सुपर टाईम स्केल पर पदोन्नत किया है

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर लड़ेंगे निगम चुनाव;-डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

फरीदाबाद में पंचायती राज की मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन हुआ: जितेंद्र यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x