Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर लड़ेंगे निगम चुनाव;-डॉ. सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, पूरा शहर कूड़े का ढेर बन गया है। बड़े अधिकारियों से लेकर स्थानीय विधायक और मंत्रियों तक निगम के भ्रष्टाचार में रंगे हुए हैं। टेंडर मंजूर होने से पहले ही 30 प्रतिशत पैसा अधिकारियों और स्थानीय विधायक की जेब में चला गया। ये बात बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। वे आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निगम के भ्रष्टाचार के चर्चे पूरे शहर में हैं। आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त मंत्रियों और विधायक के नाम सामने लाएं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले निगम चुनाव भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी और उन पर कठोर कार्रवाई करने के मुद्दे पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि निगम का पैसा जनता की सुविधाओं के लिए खर्च हो, साफ सफाई 24 घंटे बिजली-पानी की व्यवस्था और शहर के विकास पर खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि हरियाणा भी भ्रष्टाचार मुक्त हो। उन्होंने मांग की कि अगर जल्द से जल्द भ्रष्टाचारियों के नाम उजागर नहीं हुए तो आम आदमी पार्टी धरना और प्रदर्शन करेगी और निगम चुनाव में जनता ऐसी भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियों को सबक सिखाने का काम करेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ईमानदारी का मुखौटा पहने हुए हैं। प्रदेश में उनकी नाक के नीचे भ्रष्टाचार का धंधा जम कर चल रहा है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि निगम के पैसे डकारने वाले मंत्री और विधायक पर मुख्यमंत्री कार्रवाई क्यों नहीं करते? उन्होंने कहा कि पुलिस भी मुख्यमंत्री और सरकार के दबाव में काम कर रही है। गिरफ्तार इंजीनियर से भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और मंत्रियों के नाम क्यों नहीं पूछे जा रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि निगम का पैसा, आम जनता के टैक्स का पैसा अधिकारी, मंत्री और विधायक अपनी जेब में भरने का काम कर रहे हैं। इनसे आने वाले निगम चुनावों में जनता पाई-पाई का हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस है। आने वाला चुनाव भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के मुद्दे पर ही लड़ा जाएगा। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल, हॉस्पिटल और जनता के लिए 24 घंटे फ्री बिजली और पानी की सुविधा है। यह सब भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का नतीजा है। महिलाओं और श्रमिक वर्ग के लिए मुफ्त बस यात्रा की गई।

Related posts

फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए अधिकारियों को किया नियुक्त : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा सहित 2 तस्कर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : यमुना नदी से रेत चोरी करने गए युवक पीट-पीटकर हत्या, 3 दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x