Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कानून एंव व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही- राकेश आर्य

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली कूच का आह्वान किया गया है। जिसके मध्यनजर पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रही है। इस संबंध में फरीदाबाद पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि फरीदाबाद में कानून एंव व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति किसी के बहकावे या उकसावे में आकर कानून व्यवस्था को ना बिगाडे और फरीदाबाद में शांति व कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में फरीदाबाद पुलिस का सहयोग करें। साथ ही दिल्ली कूच के मध्यनजर फरीदाबाद में कानून एवं व्यवस्था के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित तौर पर अवगत करवाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अप्रिय परिस्थिति से निपटने के लिए भी फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह से तैयार है। 
 
आगे जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। लोगों को उकसाने के लिए पुरानी फोटो व वीडियों के साथ छेडछाड करके वायरल करने वाले व दुष्प्रचार करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कानूनन सख्त कार्रवाई  अमल में लाई जाएगी। फरीदाबाद पुलिस की एक बार पुनः आमजन से अपील भाईचारा बनाए रखें। कानून एंव व्यवस्था को खराब करने का किसी को भी मौका ना दें व शांति बनाए रखें। इसके अलावा किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर पंजाब एवं चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए मार्ग आज से बंद कर दिए गए हैं। अतः भारी वाहन चालक व चालक यूनियनों से अपील है कि वह चंडीगढ़ एवं पंजाब जाने के लिए अन्य किसी मार्ग का प्रयोग करें।

Related posts

नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर जबरन दुष्कर्म करने के आरोपित पुलिस ने अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद पुलिस में भर्ती 167 नए एसपीओ की थाने-चौकियों में की गई पोस्टिंग- पुलिस आयुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना पुलिस ने अरावली क्षेत्र के पहाड़ों से पत्थरों की चोरी करने के जुर्म में दो पत्थर माफिया के खिलाफ किया केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x