Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद चाचा-भतीजे को रोक कर बोला, मुझे दादा बोल , मैं यहां का दादा हूँ, दादा नहीं बोलने पर, चाचा को चाकू मारकर हत्या कर दी-अरेस्ट।      

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: चाचा-भतीजे को रोक कर लड़के बोले , मुझे दादा बोल, नहीं बोलने पर,  चाचा भतीजे ने उन के चंगुल से अपने आप को छुड़ाने की कोशिश की , तो इन लड़कों ने उसके साथ मार-पीट करने लगे, इसी दौरान इन लड़कों में से एक लड़के ने चाचा को चाकू मार दी, उसके चाचा की मौत गई। इस संबंध में थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इस केस में पुलिस ने तीन आरोपितों  को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि राहुल निवासी नालंदा, बिहार हाल गाजीपुर, फरीदाबाद ने थाना डबुआ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि गत 22 अप्रैल को वह और उसका चाचा मिथुन काम से वापिस आ रहे थे तो गाजीपुर मंडी के पास 3 लड़के खड़े हुए थे। जब उनके पास से निकले तभी उन्होंने उसके चाचा को पकड लिया और कहा कि हम यहां के दादा है, हाथ जोड़कर दादा बोलो। उसके चाचा ने जब छुडाने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और उनमें से एक ने चाकू निकालकर उसके चाचा मिथुन के पेट में मार दिया। जिसके बाद हमारे चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा होने लगे और वो तीनों वहां से फरार हो गए । जिसके बाद इलाज के दौरान शिकायतकर्ता के चाचा मिथुन की मौत हो गई। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना डबुआ की टीम ने 2 आरोपी गोविन्दा निवासी गाँव सासोली उत्तर प्रदेश हाल उत्तम नगर, डबुआ, फरीदाबाद व  दीपक निवासी  पटना, बिहार हाल डबुआ कालोनी, फरीदाबाद व पवन निवासी महावीर जिला धौलपुर राज. हाल गजपुर रोड डबुआ कालोनी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कॉलोनी में दादागिरी दिखाने व लोगों में अपना खौफ बनाना चाहते थे। गत 22 अप्रैल को उन्होंने शिकायतकर्ता और उसके साथ आ रहे व्यक्ति को रुकवाया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान पवन ने मिथुन को चाकू मार दिया।आरोपितों  को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है । 

Related posts

फरीदाबाद: सरसों का तेल अब मिलेगा 20/- रूपये प्रति लीटर की रियायती दर पर: डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की विशेष स्टाफ/पूर्वी जिला की टीम ने आज ऑनलाइन जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया-6 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: परंपरा और आधुनिकता का संगम है सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला: कला रामचंद्रन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x