Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज अरबों रूपए की करीब साढ़े ग्यारह एकड़ जमीनों पर बने सैकड़ों मकानों को तोडा, हटाएअवैध कब्जे ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गूजर के पैतृक गाँव में तोड़फोड़ कर नगर निगम की अरबों रुपये की करीब साढ़े ग्यारह एकड़ जमीन से अवैध कब्जे हटाए। इस जमीन पर सालों से करीब डेढ़ सौ अवैध मकान बनाएं हुए थे, जिसे नगर निगम ने कार्रवाई कर नेस्तनाबूद कर दिए।
अवैध कब्जो पर चलता दिखाई दे रहा यह पीला पंजा नगर निगम का है। दरअसल में आज केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के पैतृक गाँव मेवला महराजपुर में दशकों पुराने कब्जे को हटा दिया ,यहाँ बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर निगम की दर्जनों जेसीवी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लगभग 150 अवैध रूप से बने मकानों को ढहा दिया। निगम के जॉइंट कमिश्नर आशुतोष राजन ने बताया कि यह जमीन बेशकीमती है और इस पर नगर निगम 20 दिन पहले ही मुकदमा जीता था और आज इस पर कार्रवाई की।

Related posts

फरीदाबाद: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में एक फैक्ट्री कर्मचारी के लीवर से 9 से. मी. की धातु की गोलाकार वस्तु सफलतापूर्वक निकाली गई

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा महिला पार्षद ने ग्रीन फिल्ड कालोनी में 12 लाख की लागत से सड़क निर्माण का नारियल फोड़ कर किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता की सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x