Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एसआरएस लिमिटेड के निदेशक विनोद कुमार गुप्ता को धोखाधडी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: लंबे समय से दो दर्जनों से अधिक आपराधिक मामलों में फरार चल रहे एसआरएस ग्रुप के निदेशक विनोद कुमार गुप्ता को अपराध शाखा -30 और अपराध शाखा सेंट्रल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। एसआरएस ग्रुप की कंपनी है एसआरएस लिमिटेड, आरोपित के खिलाफ कुल 24 मुकदमे दर्ज है। पुलिस की माने तो आरोपित ने लोगों को गुमराह करके , ज्यादा ब्याज के लालच देकर,व सस्ते दामों में प्लॉट व फ्लैट्स देने के नाम धोखाधड़ी की है। आरोपित को आज अदालत के सम्मुख पेश किया जहां से उसे नीमका जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि एसआरएस ग्रुप के द्वारा फरीदाबाद में लोगों के साथ प्लॉट/फ्लैट बेचने के संबंध में धोखा-धडी करने पर एसआरएस ग्रुप के विरुद्ध फरीदाबाद के थानों में मामले पंजीकृत किए गए है। जिनका अनुसंधान आर्थिक अपराध शाखा फरीदाबाद के द्वारा किया जा रहा है। एसआरएस लिमिटेड, एसआरएस ग्रुप की मुख्य कंपनी है जिसके खातों में धोखा-धडी का पैसा लिया गया है। थाना सेक्टर-31 के 4 मामलों में कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध शाखा सेन्ट्रल ने अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम की मदद से आरोपित विनोद कुमार गुप्ता निवासी सेक्ट-र 14 फरीदाबाद, निदेशक, एसआरएस लिमिटेड को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा लोगो को गुमराह करके एफडी पर बैंक से अधिक ब्याज देने व सस्ते दामों पर प्लॉट/ फ्लैट देने का लालच देकर लोगों से पैसे लेकर उनके साथ धोखा-धडी की थी। आरोपित को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपित विनोद कुमार गुप्ता के विरुद्ध 24 मामले दर्ज है।

Related posts

फरीदाबाद: रंगदारी के 50 लाख मिनी स्वीट्स कॉर्नर के मालिक से लेने आया था, क्राइम ब्रांच -48 ने रंगे हाथों धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम के वार्ड कार्यालय में शराब पीने पर 3 कर्मचारी हुए सस्पेंड, 3 के 15 दिन के वेतन काटे गए।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: मां ने नहीं दिए शराब के पैसे तो बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x