Athrav – Online News Portal
Surajkund अपराध फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 38 वां सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्तशिल्प मेला 7 से 23 फरवरी तक, सुरक्षा व्यवस्था में 1600 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद- सूरजकुंड में आयोजित किया जा रहा 38वां सूरजकुंड इंटरनेशनल हस्तशिल्प 2025 मेला 07 फरवरी 2025 से आरम्भ होगा। जिसके लिए फरीदाबाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में व्यापक प्रबंध कर लिए गए है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सूरजकुंड मेले के दौरान देश-विदेश से लाखों की संख्या में आगंतुकों द्वारा मेला का भ्रमण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अति महत्वपूर्ण/महत्वपूर्ण व्यक्तिगणों का भी मेले में आगमन होगा। साथ ही कई सांस्कृतिक प्रोग्रामों का भी आयोजन होगा। जिसके लिए फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूर्ण तैयारी कर ली है। पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसकी देखरेख में मेले की सुरक्षा व्यवस्था होगी। मेले की सुरक्षा में 1600 से अधिक पुलिस कर्मचारी तैनात रहेगें।    


पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अभिषेक जोरवाल पुलिस उपायुक्त मुख्यालय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनकी सहायता के लिए 12 ACP/DSP रैंक के अधिकारियों को तैनात किया गया है। साथ ही फरीदाबाद पुलिस की तरफ से 1600 से अधिक पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं। मेला में लगाई गई ड्यूटियां 2 शिफ्टों में रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेले को 6 पुलिस जोन में बाटा गया है, प्रत्येक जोन का सुपरविजन एक ACP/DSP स्तर के अधिकारी का होगा। मेला में VVIP गेट सहित कुल 5 प्रवेश द्वार बनाए गए है। जहां पर सुरक्षा के मद्देनजर DFMD लगाए गए है। साथ ही HHMD सहित सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए है। मेला परिसर में 10 मचान लगाई गई है। जहां पर पुलिस कर्मचारी दूरबीन के साथ निगरानी रखेंगें। इसके साथ ही मेला परिसर के विभिन्न जोन में 10 पिकेट लगाई गई है, जहां पर प्रत्येक पिकेट पर कमांडो कर्मचारी असला व वॉकी टॉकी सेट सहित नियुक्त रहेगें। इसके अतिरिक्त सिविल पारचात में भी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है।    

मेले में 600 के करीब उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरों के माध्यम से आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियों पर सुरक्षा की दृष्टि से बारीकी से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अपराध शाखा व महिला पुलिसकर्मियों को सिविल पारचात में तैनात किया गया है। एंटी डिस्पोजल टीम व डॉग स्कॉड टीम की भी ड्यूटियां 24 घंटे के लिए लगाई गई हैं। मेला की सुरक्षा में चारदीवारी के साथ 3 शिफ्ट में 6 नाके लगाए गए है साथ ही बाहरी सुरक्षा व यातायात प्रबंधन के लिए अलग से 10 नाके तथा 8 बैरिकेट प्वॉइंट पर सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए गए है।  मेला परिसर में ड्रोन के माध्यम से भी मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। मेले में आगुंतकों की सुविधा के मद्देनजर पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की पुलिस मदद व आपात स्थिति में संपर्क करके पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही खोया पाया काउंटर भी बनाया गया है जहां पर किसी वस्तु या व्यक्ति के गुम होने की सूचना दी जा सकती है। यातायात व्यवस्था के मद्देनजर पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है। इस बार मेले में 10 सामान्य पार्किंग बनाई गई है। जहां पर यातायात पुलिस कर्मचारियों द्वारा सुचारु रुप से वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से बनाए रखने के लिए 4 PCR व 6 RIDER की ड्यूटियां लगाई गई है। जो दिन-रात 2 शिफ्टों में लगातार ड्यूटियां करेंगी। आमजन भी मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।  

Related posts

दो लड़कों ने मामूली कहासुनी के चलते एक लड़के को चाकू से गोद कर मार डाला- दोनों आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

दोस्त ने घर छोड़ने के लिए कहा तो उसकी गला दबा कर हत्या कर दी, 20000 रूपए का इनामी आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

*दो थाना क्षेत्र… दो एनकाउंटर… दो घायल… दो फरार*

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x