Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीए की इंटरमीडिएट परीक्षा में स्नेहा वशिष्ठ ने किया जिला टॉप, नेहा बत्रा रही द्वितीय स्थान पर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकउंटैंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा घोषित सीए के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में औधोगिक नगरी के युवाओ ने शानदार प्रदर्शन किया है. जिसमे इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में फरीदाबाद निवासी स्नेहा वशिष्ठ ने 600 में से 480 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है,नेहा बत्रा ने 600 में से 475 अंक हासिल कर जिले में द्धितीय स्थान हासिल किया है, प्रभात सिंह ने 600 में से 443 अंक हासिल कर जिले में  तीसरा स्थान, अंशिका आर्या ने 600 में से 433 अंक हासिल कर जिले में चौथा स्थानतथा वैभव चावला ने 600 में से 428 अंक हासिल कर जिले में पांचवा स्थान हासिल कियाहै.आज,मंगलवार को प्लॉट नंबर 43, सेक्टर 20Aस्थित आईसीएआई भवन में फरीदाबाद शाखा के चेयरमैन सीए राजेंद्र सिंह ढिल्लों, शाखा के एग्जीक्यूटिव मेंबर सीए विनायक गर्ग ने ग्रोइंग प्लांट भेंट कर व उपहार भेंट कर उपस्थित स्टूडेंट का अभिनन्दन किया. सीए की इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले छात्रों और उनके परिवार को फरीदाबाद शाखा के चेयरमैन सीए  राजेंद्र सिंह ढिल्लों,ने बधाई दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की . 

Related posts

दुर्गा सप्तमी पर सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर में लोगों को कोरोना से छुटकारा के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में ब्लैक फंगस ने दी दस्तक, एसएसबी अस्पताल ने किया सफल आप्रेशन,68 वर्षीय महिला को दिया नया जीवन 

Ajit Sinha

विधायक मूलचंद शर्मा की व्यक्तिगत लड़ाई मुझसे हैं,जनता से नहीं, पानी सप्लाई बंद करके जनता को परेशान न करें, पार्षद दीपक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x