Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर आज प्रात गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई । इस प्रभात फेरी में आज प्रात मुख्य रूप से ग्रीन फील्ड कालोनी रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना शामिल हुए। आज निकाली गई प्रभात फेरी का लोगों ने जगह -जगह स्वागत किया।
प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सी ब्लॉक, ग्रीन फिल्ड कालोनी द्वारा प्रभात फेरी आज प्रात 5 बजे निकाली गई, यह प्रभात फेरी ग्रीन फिल्ड कालोनी के ब्लॉक ,ए ,बी. सी व ग्रीन वेल्ली से होते हुए सुबह के नौ बजे वापिस लौट कर गुरुद्वारा पर ही समापन किया गया। इस प्रभात फेरी को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान ब्रिज मोहन, सचिव आज्ञापाल सिंह, कैशियर बलविंद्र सिंह व सरदार जोगिंद्र सिंह के अलावा आदि पदाधिकारियों के सहयोग से सफल आयोजन किया गया।

Related posts

1400 से अधिक मतदाताओं के मतदान केन्द्रों में बनवाएं जाएं अतिरिक्त मतदान केंद्र : विक्रम सिंह

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने राजनीति और चुनावों में कर्मचारियों की भागीदारी को प्रतिबंधित कर दिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : दीपावली पर्व से पहले शहर में क्यों दिखता हैं सांप अजगर, आज भी गांव साहूपूरा में दिखाई दिया10 फुट लंबा का अजगर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x