Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नाबालिग नौकरानी की अपने मालिक के घर में हुई संदिग्ध परिस्थितों में मौत, परिजनों ने रेप के बाद हत्या करने का लगाया आरोप


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :फरीदाबाद में एक 14 साल की नौकरानी की मालिक के घर पर ही फाँसी के फंदे पर लटक कर संदिग्ध परिस्थितों में मौत हो गई। घटना एनआईटी एक नम्बर इलाके की है जहाँ नाबालिग नौकरानी सोनू और विक्की वालिया के यहाँ झाड़ू पोचे का काम करती थी, इस घटना के बाद मकान मालिक का कहना है कि लड़की ने आत्म हत्या की है वहीं मृतका के परिजनों ने मालिक पर अपनी नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार कर हत्या करने का आऱोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में शुरू कर दी हैं ।
फरीदाबाद के एनआईटी थाना क्षेत्र के 1 नंबर इलाके में एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला, परिजनों का आरोप है कि जिस घर में लड़की काम करने जाती थी उसी घर के मालिक सोनू और विक्की वालिया ने पहले तो उनकी लड़की के साथ बलात्कार किया और फिर भेद ना खुलने के डर से उनकी लड़की की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया ताकि मामले को खुदकुशी का रूप दे सके। मृतक लड़की की मां की माने तो आऱोपी शख्स और उनकी मां उससे मिलने भी नहीं देते थे और उनकी लड़की के साथ अक्सर मारपीट भी करते थे। वहीँ,जांच अधिकारी धर्म सिंह का कहना हैं कि लड़की की डेड बॉडी को अभी बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया और इस प्रकरण में जो लोग दोषी होंगें उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इस कदम से अवैध कॉलोनियों के पनपने पर लगेगी रोक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किसानों की मांग है कि विकास से पहले नहरपार के किसानों को लेण्ड पुलिंग की स्कीम में जोडा जाए-शिवदत्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह के नेतृत्व में जिला की विधानसभाओं में निकाला गया फ्लैग मार्च- वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x