Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने गाडी से लालबत्ती व मेयर सुमन बाला ने पीलीबत्ती हटाई।

 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व नगर निगम की मेयर सुमन बाला ने अपने-अपने सरकारी गाड़ियों से लाल बत्ती व कल्चर को खत्म करके नेताओं में सेवक होने की भावना जगाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का बड़ा और सराहनीय फैसला है। ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने व्यक्त किए। विपुल गोयल ने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटाने के बाद कहा कि लोकतंत्र  का मतलब जनता का शासन है, जिसमें सबके रहन सहन और सबके लिए नियम-कानून एक जैसे ही होने चाहिए। विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तो पहले ही संदेश दिया था कि वो प्रधान सेवक हैं प्रधानमंत्री नहीं। उन्होने कहा कि नेता हो या अधिकारी ,सभी जनता के सेवक हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनहित में बदलाव के लिए चलाए गए सभी अभियान अब तक सफल साबित हुए हैं और भविष्य में सभी योजनाएं जनहित में कारगर साबित होंगी। वहीँ मेयर सुमन बाला ने अपने कार से पिलीबत्ती हटा कर इस मुहीम को मजबूती प्रदान किया हैं।  

 

 

 

 

Related posts

आर्थिक अपराध, चुनौतीपूर्ण अनुसंधान, सक्षम जांच अधिकारी बनें : एडीजीपी क्राइम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बजाज फिनसर्व कंपनी के अधिकारी बनकर लोगों के साथ साइबर ठगी की वारदात अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर- 48 हाउसिंग बोर्ड में आरएमसी रोड का उद्घाटन-सीमा त्रिखा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x