Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पलवल ब्रेकिंग: नवनियुक्त पुलिस कप्तान लोकेंद्र सिंह ने आज अपना पदभार सम्भाल लिया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल के नवनियुक्त पुलिस कप्तान लोकेंद्र सिंह ने आज जिले का कार्यभार सम्भाल लिया है। इससे पूर्व वे हिसार जिला में बतौर पुलिस अधीक्षक रह चुके थे। जिला पलवल पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें सलामी दी गई। नव नियुक्त पुलिस कप्तान लोकेंद्र सिंह का उप- पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पलवल अनिल कुमार, उप- पुलिस अधीक्षक शहर पलवल विजयपाल, डीएसपी हथीन रतन दीप सिंह बाली, डीएसपी होडल सज्जन सिंह, डीएसपी पलवल संत कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। पुलिस कप्तान  लोकेंद्र सिंह भारतीय पुलिस सेवा, हरियाणा कैडर के 2014 बैच के अधिकारी है। वे स्वच्छ छवि के जनप्रिय तथा आमजन के कार्यों के लिए समर्पित पुलिस अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं।

इनका जन्म 1990 में हुआ। एसपी स्वभाव से काफी मिलनसार है, लेकिन मोस्ट वांटेड अपराधियों के लिए सिरदर्द बने रहते हैं। वहीं वे साइबर मामलों को सुलझाने के एक्‍सपर्ट हैं। एसपी लोकेंद्र सिंह ने एम.टेक.किया है तथा कानपुर आईआईटी से पास आउट है। इनकी प्राथमिकता हमेशा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए  रखना, क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ क्रिमिनलस के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करना तथा आमजन की पुलिस से सम्बंधित समस्याओं का अविलम्ब निपटारा व समाधान करने की रही है। जोखिम व चुनौतीपूर्ण कार्यों में उन्होंने हमेशा सफलता पाई है। वे हरियाणा के अनेक जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यरत रह चुके हैं। अपनी नियुक्ति के दौरान संबंधित क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुचारू एवं शांतिपूर्वक बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका रही है। हिसार जिला में तैनाती के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को शांतिपूर्ण एवं सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आईपीएस अधिकारी लोकेंद्र सिंह द्वारा हरियाणा के अनेक जिलों में अपनी नियुक्ति के दौरान अपराधों की रोकथाम के साथ साथ अनेक शातिर किस्म के बदमाशों/अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सराहनीय कार्य किया गया।नवनियुक्त एसपी लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पलवल जिला में आमजन की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए समुचित एवं बेहतर कार्य करते हुए निरंतर कानून व्यवस्था शांतिपूर्ण बनाए रखने पर रहेगी। जिला में कानून व्यवस्था, अपराध व अन्य गतिविधियों के संबंध में बारीकी से अवलोकन किया जा रहा है। पलवल जिले को अपराध मुक्त बनाने व कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। जिला में बेहतर कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में आमजन के सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

Related posts

विधायक राजेश नागर ने बुलाई अधिकारियों की बैठक, रुके हुए विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हरियाली तीज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने शहर में स्थित डिस्पोजल का स्वयं किया निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x