Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एसएचओ खेड़ी पुल इंस्पेक्टर सुभाष नहीं रहे, फरीदाबाद पुलिस ने खोया एक बेहतरीन अफसर: पुलिस प्रवक्ता


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:शनिवार शाम लगभग 5:45 बजे उन्हें हार्ट अटैक हुआ उन्हे तुरंत सेक्टर-16 स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, और डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, पर उन्हें नहीं बचाया जा सका, और मृत घोषित कर दिया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, ज्वाइंट सीपी ओपी नरवाल, डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल, डीसीपी मुख्यालय हेमेंद्र मीणा, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ, डीसीपी ट्रेफिक अमित यशवर्धन, डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान ने गहरा दुख जताया। फरीदाबाद के तमाम पुलिस अधिकारी कर्मचारी उनके यों अचानक जाने से सत्बध है , हैरान है ।

परिजन अस्पताल पहुंचे।

8 सितंबर 1970 को गांव सुखराली गुड़गांव में मुख्तार सिंह के घर जन्मे स्वर्गीय सुभाष अप्रैल 1994 में बतौर एएसआई हरियाणा पुलिस में ज्वाइन किया था। फरीदाबाद में काफी समय से पोस्टेड थे। स्वर्गीय सुभाष बतौर एसएचओ खेड़ी पुल बेहतरीन काम कर रहे थे। हंसमुख और सौम्य स्वभाव के सुभाष पुलिस परिवार के अलावा आमजन में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी थी सभी के साथ बहुत अच्छा रिलेशन था। लेकिन ऊपर वाले के हाथों सब मजबूर हैं। वह अपनी छोटी सी जीवन यात्रा में सभी से अलविदा करके अपने परिवार को रोता हुआ छोड़ गए। भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें परिजनों को दुख सहने का हौसला /हिम्मत दें

Related posts

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग में सिनेमेटोग्राफी एवं फिल्म निर्माण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

Ajit Sinha

भ्रष्टाचार पर सीएम मनोहर का एक्शन, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता को किया निलंबित

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाया थैलासीमिया जागरूकता मेले के रूप में … महिलाओं ने की रैम्प वॉक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x