Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाया थैलासीमिया जागरूकता मेले के रूप में … महिलाओं ने की रैम्प वॉक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :फॉउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया व डी ए वी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट फरीदाबाद ने थैलासीमिया के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये एक रैम्प वॉक शो का आयोजन किया। इस शो में इंस्टीट्यूट के शिक्षक वर्ग, विद्यार्थियों व सेलेब्रिटी मॉडल्स ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर मिस और मिस्टर डी ए वी का भी चयन किया गया। फॉउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया संस्था देश से इस जानलेवा बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिये कटिबद्ध है व अपने इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिये हर संभव कार्य कर रही है, चाहे वो नौजवान पीढ़ी को थैलासीमिया के प्रति शिक्षित करना हो, या उनके लिये मुफ्त थैलासीमिया कैरीयर टेस्ट करवाना।
ज्ञात हो कि वॉक फ़ॉर ए कॉज़ थीम के तहत फॉउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया संस्था ने कुछ समय पूर्व भी एक महा आयोजन किया था।संस्था के सचिव रविन्द्र डुडेजा ने बताया कि संस्था स्कूल, कॉलेजेस में सभाओं, कॉन्फ्रेंसिस, हेल्थ टॉक्स, फ़ेसबुक, व्हट्सऐप्प, ट्विटर, यू ट्यूब, इंस्टाग्राम, पैम्फलेट्स, होर्डिंग्स व अन्य कई माध्यमों से जनता में थैलासीमिया के प्रति जागरूकता फैला रही है, और इससे काफी सफलता हासिल हुई है। संस्था के सदस्य मदन चावला ने कहा कि हमारा मिशन है कि सन 2025 तक सम्पूर्ण भारतवर्ष थैलासीमिया नामक नामुराद बीमारी से मुक्त हो जाये। डी ए वी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की प्रधानाचार्या डॉ नीलम गुलाटी ने आश्वासन दिया कि वो संस्था के इस नेक मिशन में हर सम्भव मदद करेंगी। थैलासीमिया अवेयरनेस कार्निवल को सफल बनाने में डी ए वी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के साथ साथ रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ सेंट्रल, सुश्री शशि अग्रवाल, संस्था की ब्रांड अम्बेसडर सुश्री रश्मि सचदेवा, दीपिका चावला, राहत भाटिया, रेशम चावला, मृदुला रंजन खत्री, संजय खत्री, जे के भाटिया, बी दास बत्रा सहित कई जानी मानी कर्मयोगी हस्तियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:शिकायत निवारण प्रणाली में तकनीकी क्रांति, एक क्लिक पर प्रदेशभर की मॉनिटरिंग संभव- डीजीपी अजय सिंघल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बदर पुर बॉर्डर -सराय नेशनल हाइवे दो पर टोल कर्मचारियों ने लगाया था जाम, पुलिस ने जाम खुलवाया, अब टोल फ्री चल रहा हैं, पुलिस।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: डीजीपी मनोज यादव ने पुलिस सेवाओं के साथ यूआईडी एकीकरण का किया शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x