Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

भ्रूण लिंग जांच मामले का किया भंड़ाफोड़:स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने की छापेमारी-केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:जिला स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित लोनी में छापेमारी कर भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश किया है। टीम द्वारा गाजियाबाद की बहटा अंबेडकर कॉलोनी से एक महिला को पकडऩे में कामयाबी हासिल हुई, जबकि तीन अन्य लोग फरार हो गए। टीम ने महिला से दो हजार रुपए भी बरामद किए। आरोपियों ने महिला ग्राहक से भ्रूण लिंग जांच करने के लिए 40 हजार रुपये लिए थे। छापेमारी में पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण के नेतृत्व में टीम गठित की गई। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने डा. प्रवीण की शिकायत पर एक महिला सहित चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल सर्जन डा. लोकवीर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रसव पूर्व लिंग जांच करने की शिकायत मिल रही थी। मिली शिकायत के अनुसार पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। छापेमारी टीम में पीएचसी अलावलपुर के मेडिकल ऑफिसर डा. महेश व डा. सोनू को शामिल किया गया। टीम द्वारा एक नकली महिला ग्राहक बनाकर तैयार किया गया। 

ग्राहक ने नरेंद्र काला नामक व्यक्ति से संपर्क किया और 40 हजार रुपए में सौदा तय हो गया। नरेंद्र ने महिला ग्राहक को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर स्थित गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर बुलाया, जहां से उन्हें पाइप लाइन रोड स्थित आर्य मेडिकल क्लीनिक पर बुलाया गया। क्लीनिक पर  सत्यवीर व नरेंद्र मिले। नरेंद्र ने ग्राहक से 40 हजार रुपए ले लिए और उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर बहटा अंबेडकर कॉलोनी स्थित रुक्को के मकान पर ले गया, जहां पहले से ही जावली निवासी कपिल मिला। कपिल ने उसका अल्ट्रासाउंड कर भ्रूण की लिंग जांच की गई और गर्भ में कन्या होना बताया। नरेंद्र काला उसे वापिस मोटरसाइकिल पर बिठाकर क्लीनिक पर ले आया। उसके साथ ही कपिल भी मोटर साइकिल पर आ गया। नकली महिला ग्राहक ने टीम को इशारा किया तो कपिल को छापेमारी का आभास हो गया और कपिल, सत्यवीर व नरेंद्र मौके से फरार हो गए। ग्राहक की निशानदेही पर टीम रुक्को के घर पर पहुंची।रुक्को ने बताया कि उसके घर पर अल्ट्रासाउंड करने पर उसे दो हजार रुपए दिए, उसने जो 500-500 के चार नोट दिए थे, उनके नंबर मिलाए गए। मौके से अल्ट्रासाउंड की मशीन तो बरामद नहीं हुई, जबकि अल्ट्रासाउंड में इस्तेमाल होने वाली जैली बरामद हुई। रुक्को ने बताया कि मशीन को कपिल ले गया है। मामले की शिकायत जिला गाजियाबाद के पीएनडीटी नोडल ऑफिसर डा. चरण सिंह द्वारा लोनी बॉर्डर थाने में कर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला रुक्को को गिरफ्तार कर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हार की बौखलाहट में अधिकारियों कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री- हुड्डा-वीडियो सुने

Ajit Sinha

मैं सपनों का सौदागर नहीं, मैं आपके हर कदम पर आपके सुख-दुख का साथी हूँ ,दुष्यंत

Ajit Sinha

फरीदाबाद में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वधर्म पीस कमेटी की बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x