Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने आज शुक्रवार को एक राशन डिपो में की छापेमारी की कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग,फरीदाबाद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने डबुआ कालोनी के निकट गाजीपुर रोड स्थित एक राशन डिपो, जिसकी संचालिका श्रीमती माया देवी है,में छापेमारी की कार्रवाई की, छापेमारी की कार्रवाई के दौरान अनियमितताएं पाई गई हैं, आगामी कार्रवाई के लिए डीएफएससी को रिपोर्ट सौपी गई है। डीएसपी साकिर हुसैन ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि डबुआ कॉलोनी में गाजीपुर रोड पर श्रीमती माया देवी राशन डिपो धारिका द्वारा राशन वितरण में काफी अनियमितताएं बरती जा रही है यदि संबंधित विभाग के साथ औचक निरीक्षण किया जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है।

उपरोक्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद के द्वारा उदय सिंह उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, फरीदाबाद के साथ गाजीपुर रोड पर राशन डिपो धारक श्रीमती माया देवी के राशन डिपो एफ.पी. एस. आईडी नंबर 108800100401 का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पाया गया की इस डिपो पर ऑनलाइन रिकॉर्ड अनुसार गेहूं शून्य, चीनी 144 किलोग्राम, तेल 308 लीटर होना चाहिए था लेकिन भौतिक निरीक्षण के दौरान गेहूं शून्य चीनी 150 किलोग्राम, तेल 228 लीटर पाया गया। इस प्रकार इस डिपो पर 6 किलो चीनी ज्यादा व सरसों का तेल 80 लीटर कम पाया गया जिस संबंध में उदय सिंह उप निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि इस डिपो पर कम व ज्यादा पाए गए राशन तथा डिपो धारिका द्वारा राशन के सैंपल नहीं रखना व डिपो पर बोर्ड आदि नहीं लगाने के संबंध में DFSC फरीदाबाद को रिपोर्ट पेश की जाकर पी.डी.एस. कंट्रोल एक्ट के तहत नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

छह चोर गिरफ्तार, चार फरार,13 किलो सोना के बिस्कुट और करोड़ों आभूषण, 57 लाख कैश, एक स्कार्पियों पुलिस किया बरामद

Ajit Sinha

अश्लील संदेश और मॉर्फ्ड तस्वीरें शेयर करने के लिए’बोइस लॉकर रूम ‘ नाम के एक इंस्टाग्राम ग्रुप का इस्तेमाल,10 छात्रों की पहचान हो चुकी हैं

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने हरियाली तीज के सुनहरे अवसर पर जिले के 17 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर बनाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x