Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अवैध धंधे, अपराध रोकने में नाकामयाब छह चौकी प्रभारी सस्पेंड, दो थानाध्यक्ष भी हटाये गए,चार को कड़ी चेतावनी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
अपराधों के रोकथाम और आगामी त्योहारों को लेकर नोइडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आज क्राइम मीटिंग की, अपराध समीक्षा के दौरान कुछ थानों और चौकियों में अपराध को रोकने के लिए उचित कार्रवाई नही करने पर छह चौकी प्रभारी निलंबित करते हुए उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की गई। दो थाना प्रभारियों को भी हटाया गया है. चार थाना प्रभारियो को कड़ी चेतावनी देते हुए उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

दो थाना प्रभारियो थाना एक्सप्रेस-वे राघवेन्द्र सिंह नए रिक्रयूटमेंट को ट्रेनी के लिए आरटीसी से अटैच किया गया। इसके अलावा विपिन कुमार थानाध्यक्ष नॉलेज पार्क को मुख्यालय से अटैच किया गया। थाना प्रभारी दनकौर, रबूपुरा, नॉलेज पार्क, प्रभारी ईकोटेक-3 को कार्यों में सुधार लाने के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।अपराध समीक्षा के दौरान खनन पर नियंत्रण रखने व ट्रकों में ओवर लोडिंग की जांच करने को कहा गया। इसके लिए अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था को संबंधित अधिकारियों से समन्वय करके अवैध खनन के खिलाफ एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश दिए। जुआ, अवैध शराब, मादक द्रव्यों की बिक्री, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया।ट्रैफिक फ्लो सामान्य बनाये रखने हेतु अत्यधिक सतर्क रहने तथा किसी भी परिस्थिति में यातायात जाम न लगने देने हेतु निर्देशित किया गया. कावड़ यात्रा को लेकर तैयारी तेज करने के लिए कहा गया। कावड़ रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के लिहाज से अराजक तत्वों की पहचान और आसपास के क्षेत्र में भी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

Related posts

अपनी मांगों को लेकर किसानों ने घेरा प्राधिकरण, भारी पुलिस बल तैनात, बड़े-बड़े जेसीबी लगाकर किसानों का रास्ता रोका-वीडियो देखे

Ajit Sinha

आम्रपाली बिल्डर्स के दो प्रमुख अधिकारियों को आर्थिक अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार,करोड़ों के फर्जीवाड़ा करने का आरोप

Ajit Sinha

सड़क पर दिखा बदमाश और पुलिस के बीच कार चेज़, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गोली मारकर कार के टायर को बस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x