Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : वरिष्ठ महापौर देवेंद्र चौधरी ने आज सेक्टर 29 में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सीमेंटेड सड़क का किया शुभारंभ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद :  नगर निगम क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक जनसुविधाएं उपलब्ध कराना ही मेरा प्रमुख ध्येय है। उक्त बात नगर निगम के वरिष्ठ महापौर देवेंद्र चौधरी ने आज सेक्टर 29 में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सीमेंटेड सड़क का शुभारंभ करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेक्टर वासियों की हर सुख सुविधा का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है और यह जिम्मेवारी हम सभी को पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से निभानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के तहत कार्य कर रही है।
 श्री चौधरी ने कहा कि शहर की हर समस्या के समाधान के लिए अधिकारी पूरी तरह से कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि जनता अधिकारियों को अपनी समस्या बताये और उन्हे हल भी करवाये अगर हल ना हो तो इसकी जानकारी मुझे दें ताकि ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही हो सके जो कि जनता की समस्याओ को प्राथमिकता से नहीं लेते।
इस मौके पर राजेश तंवर, एन.के. अग्रवाल, रवि भडाना, डा. एस.पी. सिंह, आत्मप्रकाश सेतिया, पी.एल. दुआ, निशा खान, बलराज गुप्ता, स्नेहलता, जे.के. लुथरा, डी.के. तंवर,  सोमदत्त कौशिक, महेंद्र चौधरी, राजेंद्र बेनवाल, गुलशन शर्मा, टी.एन. कपूर, एस.सी. गोयल, दारा चपराना, पारुल भाटी, धर्म राव, सुनील वर्मा तथा तरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद:अन्नदाता की सुविधा के लिए तकनीक और व्यवहार दोनों में किया बदलाव – राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रेम पब्लिक हाई स्कूल में आज मेधावी छात्र और छात्राओं को प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मानवता की मिसाल: तीन बच्चों की गुमशुदा “गर्भवती” मां को परिवार से मिलवाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x