Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : वरिष्ठ उपमहापौर ने सेहत पुर के समीप छठ पूजा हेतु बनाए गए घाटों का किया निरीक्षण, छठ पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर  देवेंद्र चौधरी एवं पूर्व पार्षद व सदस्य प्रदेश भाजपा सुशासन विभाग ओमप्रकाश रक्षवाल ने नहरपार में  सेहतपुर पुल के पास श्याम कलोनी, सूर्या नगर फ़ेस 2, ओम इंकलेव, में नगर निगम से बनवाए छठ  घाटों का औचक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए  देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि  छठ पर्व या छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। प्राय: हिन्दुओं द्वारा मनाये जाने वाले इस पर्व को इस्लाम सहित अन्य धर्मावलम्बी भी मनाते देखे गये हैं। धीरे.-धीरे यह त्योहार प्रवासी भारतीयों के साथ.साथ विश्वभर में प्रचलित हो गया है।
इस मौके पर ओमप्रकाश रक्षवाल ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि भारत में सूर्योपासना के लिए प्रसिद्ध पर्व है छठ। मूलत: सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे छठ कहा गया है। यह पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। पहली बार चैत्र में और दूसरी बार कार्तिक में। चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ व कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले पर्व को कार्तिकी छठ कहा जाता है। पारिवारिक सुख.समृद्धी तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह पर्व मनाया जाता है। स्त्री और पुरुष समान रूप से इस पर्व को मनाते हैं। छठ व्रत के सम्बन्ध में अनेक कथाएँ प्रचलित हैंय उनमें से एक कथा के अनुसार जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गये तब श्री कृष्ण द्वारा बताये जाने पर द्रौपदी ने छठ व्रत रखा तब उनकी मनोकामनाएँ पूरी हुईं तथा पांडवों को राजपाट वापस मिला।
वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी व ओम प्रकाश रक्षवाल  ने मौके पर उपस्थित नहर पार में  पूर्वांचल मिथलांचल छठ  पूजा समिति के प्रधान ठाकुर ब्रिजेश सिंह व पूर्वांचल छठ  पूजा समिति श्याम कलोनी के प्रधान सुमन्त चंदेल व विजय पाल सिंह प्रधान को पूर्ण आश्वासन दिया कि जल्द ही नहर पार सारे घाटों में सफ़ाई एवं पानी भरवाने का प्रबन्ध कराया जाएगा । उन्होने कहा कि छट महा पर्व भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में जहाँ भारतीय बसे है वहाँ भी मनाया जाता है। पूर्वांचल से शुरू हुआ ये त्योहार आज पूरे भारतवर्ष का महा पर्व बन गया हैे और पर्व मनाने के लिए घाटों पर लोगों को कोई असुविधा ना हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा । इस मौके पर संदीप चपराना, राजेश सिंह , एस.पी. स्वर्णकार, मनोज सिंह ,अवधेश सिंह , सुभाष नायक, केशव सिंह, सुधीर शर्मा, कामेश्वर चोबे, उमेश सिंह, मुकेश सिंह, राजेश श्रीवास्तव इत्यादि मोजूद रहे ।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर -15 ए के एक मकान में रहने वाले बुजुर्ग दंपति से हथियार के बल पर लूट की वारदात देने वाले दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: वर्ष 2024 में केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चयनित ‘बैस्ट पुलिस थाने‘ बल्लभगढ़ पुलिस थाने को इस अवसर पर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ख़ुशी से उछले कांग्रेसी, कर्नाटक में हुई महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर जनता की जीत : भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x