Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने सीमा जैन ‘अग्र समाजसेवी’ अलंकरण से किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद के सैक्टर-19 स्थित सामुदायिक भवन में वैश्य विकास मंच, वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश गर्ग द्वारा गोवर्धन पूजा एवं वैश्य अलंकरण समोराह का आयोजन किया गया। इस अवसर 5०1 दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग स्थानों से आए लोगों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
 कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष मुरारीलाल गर्ग, महासचिव नानकचंद अग्रवाल व कोषाध्यक्ष पवन गोयल ने उत्कृष्ट जनसेवा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यों के लिए श्रीमती सीमा जैन को ‘अग्र समाजसेवी वर्ष 2०17’ के अलंकरण से सम्मानित किया। संस्था के प्रधान मुरारीलाल गर्ग ने कहा कि संस्था समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित करती है। अंत में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया जिसके बाद सभी आए हुए अतिथियों को अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया।

Related posts

शहीद पीएसआई रवि कुमार की राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव क्योड़क में किया गया अंतिम संस्कार।

Ajit Sinha

फाटिदाबाद: नगर निगम ने आज बकायाजात की 10 इकाईयों को सील किया गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन ने जीता दिल – दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x