Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ख़ुशी से उछले कांग्रेसी, कर्नाटक में हुई महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर जनता की जीत : भूपेंद्र हुड्डा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कर्नाटक में कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि यह जीत महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर जनता की जीत है। देश के अंदर कांग्रेस की लहर चल उठी है और अब हरियाणा सहित हर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब इस जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लें और जन-जन को इस सरकार का असली चेहरा दिखाने का काम करें। हुड्डा शनिवार को फरीदाबाद के सराय टोल प्लाजा पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, उपनेता प्रतिपक्ष विधायक आफताब अहमद मौजूद थे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने फूलों की बड़ी माला पहनाकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का स्वागत किया और लड्डू खिलाकर उन्हें कर्नाटक में हुई प्रचण्ड जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा और आज पूरे देश की जनता इन समस्याओं से ग्रस्त है, भाजपा सरकार ने आठ सालों में केवल कागजों में विकास की बातें करके लोगों को गुमराह करने का काम किया है, लेकिन जनता अब इस सरकार की कथनी और करनी को भली भांति जान चुकी है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि कर्नाटक की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार हुआ है और जनता ने जनादेश दे दिया है कि आने वाले समय में देश और हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने हुड्डा को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में कांग्रेस संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है और आने वाले चुनावों के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, फरीदाबाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला, सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

पीएम आवास के पास इंडिया गठबंधन का धरना प्रदर्शन, राहुल गाँधी, अखिलेश, प्रियंका सहित सैकड़ों नेताओं को बस में ले गई पुलिस।

Ajit Sinha

सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सुबह 11 बजे से दोपहर 1बजे के बीच अपने अपने जिला मुख्यालयों पर उपलब्ध रहेंगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में दिखी खुशी की झलक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x