Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: तैराकी खेल के अधिकारी/कर्मचारियों के चयन 8 दिसंबर को खेल परिसर सेक्टर-12 में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद;जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, जगबीर सिंह ने बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एंव क्रीडा बोर्ड द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21.12.2021 से 23.12.2021 तक गांधी नगर गुजरात में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाले तैराकी खेल के अधिकारी/कर्मचारियों के चयन 08.12.2021 को खेल परिसर सेक्टर-12 में किया जाना है।  
उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष से अनुरोध है कि तैराकी खेल के ट्रायल देने के इ़च्छुक अधिकारी/कर्मचारियों को दिनांक 8.12.2021 को प्रातः 09:00 बजे खेल परिसर सेक्टर-12 फरीदाबाद में भेजने का कष्ट करें।   इस बारे जानकारी देते हुए जगबीर सिंह जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया है कि संबंधित विभाग यह प्रमाण पत्र दे की वे अमुक विभाग/कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी है। उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आने व जाने का किराया संबंधित विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित हिदायते https://dopt.gov.in/ पर उपलब्ध है। कोविड-19 महामारी की हिदायतों की पालना भी की जायेगी।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 58 शहरी प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 42 लाख रूपए कायाकल्प पुरस्कार प्रदान किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शराब पीकर सावर्जनिक स्थलों पर खुलेआम हुड़दंग मचाया तो जाओगें जेल, अब तक 68 लोग पकड़े जा चुके हैं -सीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मोहना रोड पर बनाए जाने वाले एलिवेटेड पुल का सपना अब जल्द होगा पूरा : मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x