Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -85 की टीम ने राहगीरों के सहयोग से आज आगरा नहर में डूबती  हुई महिला की जान बचाई।    

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -85 टीम ने आज सेक्टर -29 नजदीक आगरा नहर में डूबती हुई एक महिला की राहगीरी की सहायता से जिंदगी बचाई हैं। इस बारे में क्राइम ब्रांच सेक्टर -85 के इंचार्ज सुमेर सिंह खेड़ी पुल थाने की पुलिस को दे दी हैं, ताकि वह लोग आगे कार्रवाई को बढ़ा सकें। 


इंचार्ज सुमेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज वह अपने टीम के साथ सेक्टर -29 पुल के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होनें देखा कि एक महिला पुल के नजदीक आगरा नहर में डूबती हुई दिखाई दी जिसे अपने टीम जिसमें सहायक उप निरीक्षक छन्ना राम व हवलदार दिनेश कुमार शामिल था

ने अपनी गाडी को तुरंत रोक दिया और उनकी टीम और राहगीरों की सहयोग से आगरा नहर से उस महिला को बाहर निकाल कर उसकी जिंदगी बचाई। उस महिला को उन्होनें शरीर के अंदर घुसे पानी पीठ को दबा कर निकला और उसके इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। इसके आगे की कार्रवाई के लिए खेड़ी पुल थाने को सूचित कर दिया हैं।  

Related posts

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर आज समाजसेवी उमा शंकर गर्ग के निवास पर पहुंच कर उनके पिता गिरिराज प्रसाद को श्रदांजलि दी।  

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओलावृष्टि से रबी फसलों को हुए नुकसान की, विशेष गिरदावरी जल्द ही करवाई जाएगी। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व भाजपा नेता राजेश नागर पहुंच कर पौधारोपण किया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!