Athrav – Online News Portal
हरियाणा

तेजी से पूरा करें प्रदेश में गांवों को लाल डोरा मुक्त करने का कार्य: सीएम मनोहर लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नोहर लाल ने प्रदेशभर के गांवों को लाल डोरा मुक्त करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री ने हरियाणा के राजस्व विभाग व सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने लाल डोरे को समाप्त करके संपत्ति के मालिक को उसका असल अधिकार दिलाया है। हरियाणा की इस योजना की तारीफ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने भी की है। उन्होंने इस योजना को पूरे देश में स्वामित्व योजना नाम से लागू करवाया है। इस योजना का बहुत बड़ा लाभ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मिल रहा है। भविष्य में ग्रामीण अपनी प्रॉपर्टी पर ऋण लेकर कोई भी व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
 मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 6042 गांवों में अभी तक ड्रोन से मैपिंग का काम पूरा हो चुका है। कुछ गांव अभी शेष बचे हैं, इनमें भी जल्द से जल्द ड्रोन मैपिंग का काम पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मैपिंग के बाद सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किए जा रहे नक्शों में भी तेजी लाई जाएगी।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अभी तक 6309 गांवों में 11 लाख 65 हजार 593 प्रॉपर्टी कॉर्ड बनाए जा चुके हैं। रोहतक, करनाल, कुरुक्षेत्र और महेंद्रगढ़ में 1 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी कॉर्ड बनाए गए हैं। जहां-जहां काम पूरा हो चुका है, वहां प्रॉपर्टी कॉर्ड दिए जाने के कार्य में भी तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि मसावी व शजरा के रिकॉर्ड को भी डिजिटाइज किया जाएगा। इससे भविष्य में जमीनों के नक्शे तैयार करने में आसानी आएगी। कपड़े पर अंकित शजरा के रिकॉर्ड को स्कैन करने का काम कुछ जिलों में पूरा हो चुका है, बाकी जिलों में इस कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा।इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी,मुख्य सचिव  संजीव कौशल , एसीएस श्री पीके दास, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  वी उमाशंकर व कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

गौ सेवा आयोग को इस वर्ष 400 करोड़ रुपए का बजट आवंटित, अगले वर्ष बढ़ाकर किया जाएगा 510 करोड़– मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

अंध विश्वास में हैवान होकर तांत्रिक विद्या में निपुण होने के लिए मानव बलि के नाम पर बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या- अरेस्ट।

Ajit Sinha

60 सीटों का सपना देखने से पहले भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस में अपनी टिकट कन्फर्म कर लें –अजय चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x