Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव एफआईए के ऑफिस व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया ने किया स्वागत किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज जिला उपायुक्त ने फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, बाटा चौक कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें बी.आर. भाटिया, अध्यक्ष,फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की अध्यक्षता में व्यापार मंडल फरीदाबाद के नवनिर्वाचित प्रधान  राजेश भाटिया द्वारा जिला उपायुक्त का स्वागत किया गया, जिसमें जिला उपायुक्त ने बताया कि फरीदाबाद में लगभग 2 लाख वैक्सीन की दूसरी डोज लगना बाकी है जिसके लिए उन्होंने सब से आग्रह किया की उनके अनुसार 3 दिसंबर -2021 को चलाई जाने वाली योजना “हर घर दस्तक” के तहत हर घर जाकर सभी निवासियों का वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट चेक किया जाएगा अगर दूसरी डोज का सर्टिफिकेट नहीं होगा तो तुरंत मौके पर ही यह डोज लगा दी जाएगी। 
इस योजना के तहत व्यापार मंडल के प्रधान  राजेश भाटिया ने कहा कि वह प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे व उन्होंने व्यापार मंडल तिकोना पार्क के प्रांगण में लगातार कैंप लगाने हेतु जिला उपायुक्त से आग्रह किया जिस पर जिला उपायुक्त ने सहमति जताई  व व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया को एक महीना लगातार वैक्सीनेशन कैंप लगाने का कार्यभार सौंपा प्रधान राजेश भाटिया ने जिला उपायुक्त को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह कल से ही मार्केट में, मोहल्लों में अनाउंसमेंट करना शुरू कर देंगे जिससे कि समय से सभी वैक्सीन लगवा सकें और आने वाला समय करोना महामारी से रहित हो व्यापार मंडल फरीदाबाद की तरफ से प्रधान राजेश भाटिया  के साथ महासचिव बंसीलाल कुकरेजा, कोषाध्यक्ष सरदार जगन शाह सिंह, उप प्रधान अमर बजाज, गगन अरोड़ा,अजय अरोड़ा,हरिश भाटिया,  भगवानदास गोयल , एफ.एस.एस.आई.  से  राजीव चावला, आईएमटी से कृष्ण कौशिक, डीएस दहिया, व सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया से जितेंद्र साहा ,बी.के. गुप्ता, जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव विकास कुमार, जिला ब्लड कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल शामिल रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अगस्त 2024 को किया जाएगा-मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने दो  निर्माणकर्ताओं को निर्माण कार्य चालू रखने पर एक -एक लाख का लगाया जुर्माना। 

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद की उप तहसील दयालपुर में मारा छापा, कर्मचारियों की हाजिरी की गई चेक   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x