Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेंट्रल ने मोबाइल टावर से 24 बैटरियों को चोरी करने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार, पूर्व कर्मचारी निकला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेंट्रल ने दो ऐसे चोर को गिरफ्तार किए हैं,जिसने कंपनी से  निकाले जाने के बाद उसी कंपनी की मोबाइल टावर से 24 बैटरियों की चोरी कर ली। पुलिस ने पकड़े  गए दोनों चोरों के पास से चोरी की 24  बैटरियों को बरामद की हैं। आज दोनों चोरों को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने दोनों को नीमका जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह बताते हैं कि ओल्ड फरीदाबाद थाने में 29 दिसंबर – 2018 को मुकदमा नंबर- 544 दर्ज की गई थी जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 380 को दर्शाया गया था। इसके बाद इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच ,सेंट्रल को सौपी गई थी। उनका कहना हैं कि इस केस की जांच के लिए उन्होनें एक टीम गठित की, जब उनकी टीम ने इस केस की जांच शुरू की तो उसका शक दीपक गिरी निवासी सिसौली, जिला मेरठ ,उत्तरप्रदेश पर चला गया,  के बाद जब उसे उनकी टीम ने हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की, तो उन्हें मालूम  चला की जिस कंपनी की बेट्री  उसने चोरी की  थी ,वह उसी कंपनी में काफी समय पहले नौकरी करता था जिसे कंपनी ने अपने कंपनी  से निकाल दिया। नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने  उसी कंपनी की मोबाइल टावर से 24 बैटरियों की चोरी कर ली ,इस वारदात में उसका एक साथी भी शामिल था जिसका नाम दीपक  निवासी शिव दुर्गा विहार , लक्कड़पुर हैं।  उनका कहना हैं कि  दोनों आरोपियों के पास से चोरी की 24 बैटरियों को बरामद कर ली हैं।



Related posts

ओलेक्स पर सस्ती स्कॉर्पियो बेचने का विज्ञापन डाल कर बिहार के एक स्कूल संचालक से लूट के 10 हजार के इनामी बदमाश अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : श्याम कालोनी में दो समुदायों के बीच झगड़ा, पुलिस की जिप्सी के शीशे तोड़े व पल्ला पुलिस चौकी में तोड़फोड़ व पथराव।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लायंस क्लब ओल्ड ने शिक्षक दिवस पर किया 21 शिक्षकों को सम्मानित : आरके चिलाना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x