Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

कोरोना शाम बुलेटिन: फरीदाबाद जिले में कुल 33 कोरोना पॉजिटिव केस में से 13 ठीक हुए, 20 अस्पताल में भर्ती।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उप-सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 1298 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 573 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 725 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 1265 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 1030 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 769 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 228 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 33 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 20 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 13 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: चुनाव नतीजों से भाजपा और मजबूत होकर उभरी – मनोहर लाल।

Ajit Sinha

हरियाणा में एसीएस स्तर के अधिकारियों को मिलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सोसाइटी, आरडब्ल्यूए व सभाओं के लिए वार्षिक रिटर्न जमा करना अनिवार्य : मोहित गर्ग

Ajit Sinha
error: Content is protected !!