Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:बकाया पैसा प्रॉपर्टी डीलर भगत नहीं दे रहा था, इस लिए उसकी सरेराह रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी -दो अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच, डीएलएफ की टीम ने आज बुधवार की रात को प्रॉपर्टी डीलर भगत सिंह की सरेराह लोहे की सरियों से पीट-पीट कर हत्या करने के सनसनी खेज मामले में दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए दोनों आरोपितों के नाम गुरमीत निवासी जवाहर कॉलोनी और बाबू उर्फ़ निशांत निवासी पर्वतीया कालोनी, फरीदाबाद हैं। हत्या का कारण लेनदेन हैं और मृतक भगत सिंह आरोपितों का बकाया पैसा नहीं दे रहा था। इस लिए उसकी पीट -पीट कर हत्या कर दी। 

पुलिस प्रवक्ता का कहना हैं कि सारन थाने की पुलिस को दी अपनी शिकायत के मुताबिक 42 वर्षीय मृतक भगत सिंह के भाई रणजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई भगत प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। रात करीब 10:30 बजे जब भगत दुकान से दूध लेकर वापस घर आ रहा था तो उनके मकान के पास में ही गली के अंदर चार आरोपित उसका इंतजार कर रहे थे जिसमें आरोपित गुरमीत और बाबू नेपाली के साथ दो अन्य लड़के शामिल थे। रणजीत ने बताया कि उन्हें जब गली में शोर सुनाई दिया तो वह भाग कर घटनास्थल पर गए और वहां पर देखा कि उसका छोटा भाई भगत गली में उल्टे मुंह पड़ा हुआ है और आरोपित उसे रॉड और डंडे से चोट मार रहे थे। रणजीत ने अपने भाई भगत को बचाने की कोशिश की परंतु आरोपित  ने कहा कि अगर कोई बीच में आया तो वह उसे जान से मार देंगे और फिर उसे उसके भाई को पीटने लगे। पीटने के पश्चात आरोपित स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए। इस वारदात में भगत के सिर में गंभीर चोटें आई और सिर से बहुत ज्यादा खून बह गया। भगत के परिजनों ने उसे इलाज के लिए पहले बी.के तथा बाद में फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक भगत के भाई रंजीत की शिकायत पर थाना सारन  में हत्या व जान से मारने की धमकी देने की कई धाराओं के तहत आरोपित गुरमीत, बाबू नेपाली व दो अन्य अज्ञात लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। मृतक भगत सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बीके अस्पताल में मृतक भगत की लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वारदात में शामिल दो आरोपितों को अब अरेस्ट कर लिया गया। इनमें एक नाम गुरमीत हैं जबकि दूसरे आरोपित का बाबू हैं। बाकी के आरोपितों जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा। 

Related posts

फरीदाबाद : दिल्ली -फरीदाबाद नेशनल हाइवें 2 पर हैं जगह -जगह तगड़ा जाम, जरा बचकें चलना रे बाबा आगे जाम हैं

Ajit Sinha

जब चल रही प्रेम प्रसंग का राज खुला तो पति के साथ मिलकर प्रेमी की गला दबा कर हत्या कर दी -पकड़े गए-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लाल डोरा जमीनों की रजिस्ट्री करना भाजपा सरकार का ऐतिहासिक फैसला – राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x