Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज 6 साल की बेटी रानी को किया सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद के इतिहास में सबसे सुनहरा दिन होगा जब 6 साल की नन्ही सृष्टी गुलाटी को पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा द्वारा सम्मानित किया गया। सृष्टी गुलाटी को उसकी उत्कृष्ट उपलब्धि ओर समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया। हर बार नया रिकॉर्ड बना रही है ये नन्ही सृष्टी। पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा द्वारा यह सम्मान प्राप्त करने वाली सृष्टी फरीदाबाद और हरियाणा में पहली बेटी बनी। अभी तक इस प्रकार का कोई भी प्रथम श्रेणी का प्रशंसा पत्र इतनी कम उम्र 6 वर्ष में किसी भी बेटी को नही मिला। रिकॉर्ड और इतिहास बनाने में सृष्टि गुलाटी का नाम आगे बढ़ रहा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज इस नन्ही बेटी सृष्टी के द्वारा ही हर घर तिरंगा अभियान भी शुरू कर दिया गया है। कमिश्नर कार्यालय में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर दिया गया है। अनेक बार नन्ही सृष्टी ने ये साबित कर दिया कि सेवा और जज्बे के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं होता। विकास कुमार अरोड़ा द्वारा आज अपने सेक्टर- 21सी पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सृष्टी गुलाटी को प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सृष्टी गुलाटी को समाज के लिए किए गए नेक कार्यों फेस मास्क वितरित करने, स्कूल और अन्य स्थानों पर विभिन्न प्रकार के कार्य सेनेटरी पैड, सेनिटाइजर, बेबी डाइपर वितरित करने आदि सेवा के कार्यो, उत्कृष्ट उपलब्धि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने और समाज मे एक नया आयाम स्थापित करने के लिए दिया गया।

नन्ही सृष्टी द्वारा पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा को मास्क, सेनिटाइजर, पक्षियों का सकोरा, आदि भेट स्वरूप प्रदान किया गया। सृष्टी बिटिया द्वारा अपने चंचल अंदाज में भेट की गई इन सभी वस्तुओं को देख कर कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा भी बेहद खुश ओर भाव विभोर हुए। विकास कुमार अरोड़ा द्वारा दिया गया यह सम्मान फरीदाबाद में प्रथम बार किसी छोटी बेटी को दिया गया है। यह सम्मान पत्र पाकर सृष्टी ने नया इतिहास और साथ ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि बेटी पर गर्व है। इसकी सफलता के पीछे माता पिता की मेहनत और लग्न है। विकास कुमार अरोड़ा ने कहा कि इतनी कम उम्र में सृष्टि बेटी की कामयाबी सभी के लिए एक मिसाल है। इस अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में विकास कुमार अरोड़ा,, मीना, पिता प्रवीन गुलाटी, रीडर योगेश, नारायण आदि सभी उपस्थित रहे। सभी ने गौरव के इस पल को सराहा और आशीर्वाद दिया। सृष्टी बेटी सभी के लिए एक प्रेणादायक बन गई हैं। हम सभी सृष्टी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। सृष्टि को सम्मानित होते हुए देख पिता प्रवीन गुलाटी बहुत ही उत्साहित और गर्वित महसूस कर रहे थे।पिता प्रवीन गुलाटी ने कहा कि पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा द्वारा सृष्टि बेटी को यह सम्मान हर उन अभिभावकों को एक सीख देता है जो यह समझते हैं कि बेटियां बोझ है। बेटी बोझ नहीं बेटी एक दिया है। जो सबको रोशन करती हैं। फरीदाबाद की एक पहचान है सृष्टी। हर कोई सृष्टी की इस कामयाबी की सराहना कर रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने ली निगम की बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चिंतन शिविर का दूसरा दिन : प्रधानमंत्री के संबोधन से हुआ दूसरे दिन की चर्चा का शुभारंभ

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कन्या भ्रूण हत्या की सूचना देने पर मिलेगा 1 लाख का नकद इनाम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x