Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज कई राशन के डिपुओं में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया -केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और खाद्य एंव आपूर्ति विभाग , फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने आज बल्लभगढ़ के अलग -अलग कालोनियों के डिपुओं में छापेमारी की कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कई प्रकार की गड़बड़ियां मिली हैं, के बाद आरोपितों के खिलाफ सिटी बल्लभगढ़ थाना में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त मिली कि वार्ड नंबर 1, अहीरवाडा व भुदत्त कॉलोनी, बल्लभगढ़ में राशन डिपो के स्टॉक में असल कार्ड धारकों को राशन वितरण नही किया गया है। अधिक राशन को कालाबाजारी के लिए डिपो पर भंडारण किया हुआ है। यदि मौका पर मौजूद राशन को चेक किया जाए तो स्टॉक में अधिक सरकारी राशन मिलेगा। उनका कहना हैं कि इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद में तैनात उप- निरीक्षक सतबीर सिंह, राजेंद्र कुमार ने वीरेंद्र सिंह निरीक्षक व गिरीश मिश्रा उप निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग फरीदाबाद के साथ भूदत्त कॉलोनी मैं चल रहे उपरोक्त चारो राशन डिपुओं का औचक निरीक्षण किया गया।

उनका कहना हैं कि संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण पर कुंदन कॉलोनी,वार्ड नंबर 1, अहीर वाड़ा व अहिरवाड़ा के राशन डिपो पर स्टॉक रिकार्ड अनुसार ठीक पाया गया। लेकिन इन डिपुओं पर कुछ अनिमित्ताएँ सामने आई हैं जिनके सम्बंध में विभाग द्वारा अलग से कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त भुदत्त कॉलोनी के डिपो पर मौजूद स्टॉक विभाग के रिकॉर्ड से 10 क्विंटल अधिक पाया गया है। उनका कहना हैं कि अधिक राशन स्टॉक में होने के बारे डिपो धारक से पूछताछ की गई, जिस संबंध में राशन डिपो धारक तथ्यों के आधार पर कोई जवाब नहीं दे पाया। जिसने पूछताछ पर बताया कि यह सरकारी राशन गत 20 मार्च 2023 को विभाग की गाड़ी द्वारा ही दिया गया है। जिसमें चालक ने अधिक राशन दिया है। इस मामले में राशन डिपो होल्डर सुशांत, स्टोर कीपर उप -निरीक्षक अखिल व वाहन चालक की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इस संबंध में गिरीश मिश्रा उप- निरीक्षक की शिकायत पर सुशांत डिपो धारक के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा में अनुसंधान के दौरान स्टोर कीपर व चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।

Related posts

एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर 17.45 लाख चोरी करने वाले मेवाती गिरोह का खुलासा, तीन अरेस्ट, सात फरार

Ajit Sinha

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -48 ने दो मोबाइल फोन झपटने वाले को गिरफ्तार किए हैं,10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:100 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस पहुंची नवजात बच्चा चोरी करने वाली महिला के पास -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x