Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने क्राइम ब्रांच के दो इंस्पेक्टरों व 17 पुलिसकर्मियों को बदले,पुलिस कर्मियों को लाइन में भेजा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आज क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 के इंचार्ज संदीप मोर व उनके टीम में शामिल सभी उप -निरीक्षक व सहायक उप -निरीक्षक को हटा कर पुलिस लाइन में विश्राम करने हेतु भेज दिया। जबकि सेक्टर -17 क्राइम ब्रांच के इंचार्ज विमल राय व उनके कई सहयोगियों को बदल कर क्राइम ब्रांच,सेक्टर- 30 में तैनात किए हैं। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने आज दो क्राइम ब्रांच के इंचार्ज सहित 17 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं , इनमें दो इंस्पेक्टर , 4 उप -पुलिस निरीक्षक व 7 सहायक उप -निरीक्षक व आदि पुलिस कर्मी शामिल हैं। इस तबादले की लिस्ट आप स्वंय पढ़ सकते हैं।
तबादले लिस्ट के अनुसार क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 इंचार्ज संदीप मोर को हटा कर पुलिस लाइन में भेज दिया हैं, उनकी जगह पर क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -17 के इंचार्ज को विमल राय को लगाया गया हैं, उप -निरीक्षक प्रहलाद सिंह को क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -17 से बदल कर क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 में लगाया गया हैं, उप -निरीक्षक रमेश कुमार,उप निरीक्षक अनुज कुमार, उप -निरीक्षक त्रिभुमान, सहायक उप निरीक्षक अनूप सिंह, अनूप सिंह , सतीश , सुभाष चंद , नरेंद्र सिंह , प्रदीप कुमार को क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 से हटा कर पुलिस लाइन में विश्राम के लिए भेज दिया हैं। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक जलाउद्दीन, अशोक , हवलदार संदीप ,कॉस्टेबल पवन कुमार ,एएसआई जगमाल सिंह व एएचसी विजय सिंह को क्राइम ब्रांच,सेक्टर -17 से बदल कर क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 में तैनात किए गए हैं।

Related posts

भाजपा फरीदाबाद में कार्तिक वशिष्ट अपने युवा साथियों के साथ हुऐ शामिल

Ajit Sinha

हम आपको याद करते हैं सुहानी भटनागर आप एक अद्भुत अभिनेत्री थीं ,फिल्म दंगल में आपका किरदार हमेशा अमर रहेगा-आमिर खान

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिला में सत्तारूढ़ भाजपा को 4 सीटें, कांग्रेस को एक और निर्दलीय को एक सीट मिली,किसको कितने वोट मिले। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x