Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

भाजपा फरीदाबाद में कार्तिक वशिष्ट अपने युवा साथियों के साथ हुऐ शामिल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद कार्यालय पर बल्लभगढ़ के युवा समाज सेवी कार्तिक वशिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अपने दर्जनों युवा साथियों के साथ ग्रहण की  भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभी युवाओं का ज़िला कार्यालय पर स्वागत किया और सभी युवाओं को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। 
गोपाल शर्मा ने सभी युवाओं को पार्टी की विचारधारा और रीति नीति से अवगत करवाया। गोपाल शर्मा ने बताया कि फ़रीदाबाद के सभी युवा साथी देश व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं से काफ़ी प्रफुल्लित थे और भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करने के लिए उत्साहित थे। इस उपलक्ष्य पर ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि इन सभी युवा साथियों के पार्टी में आने से संगठन को और मज़बूती मिलेगी एवं सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। 

इस अवसर पर पवन शर्मा, दीपक रोहिला, उमेश वशिष्ट, रोहित वत्स, सचिन, कमल, कृष्ण, गौरव कौशिक, जितेन्द्र तेवतिया, मनोज कुमार, गौरव रोहिल्ला,अक्षय कुमार,भूपेंद्र तेवतिया, युवराज बेनीवाल, आयुष गौड़, भरत शर्मा, यश शर्मा,हरिंदर, शिवकुमार, राजकुमार, शिवम् शर्मा,पीयूष रोहिल्ला, प्रमोद कौशिक, भविष्य कौशिक और संजीव वशिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी के सुशासन व विकास कार्यों में अपना विश्वास जगाते हुए भाजपा की सदस्यता ली।   

Related posts

फ़रीदाबाद: कर्मचारी यूनियनों के चक्का जाम के दृष्टिगत धारा 144 लागू-डीसी यशपाल यादव

Ajit Sinha

देवीलाल पार्क के समीप फुटओवर ब्रिज स्थापना कार्य के चलते एनएच-19 पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू : ट्रैफिक पुलिस

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिले में 15 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2017 तक 18 दिवसीय स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!